क्या Rajiv Thakur को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' से निकाला गया? कॉमेडियन ने पैसा कमाने के लिए निकाला ये रास्ता

Rajiv Thakur Missing from the Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा का कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' जब से नेटफ्लिक्स पर आया है, तब से ही दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है। जून में जब शो का तीसरा सीजन शुरू हुआ, तो सबकी नजरें सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक की वापसी पर टिकी थीं। लेकिन जो लोग 'राजीव ठाकुर' के फैन हैं, उन्होंने एक बड़ी कमी महसूस की, राजीव इस बार शो में नजर ही नहीं आए।
तो सवाल उठता है कि आखिर क्यों गायब हो गए राजीव ठाकुर? क्या उनका शो से पत्ता कट गया? क्या किसी बात पर नाराज़गी हुई? आइए, जानें पूरा माजरा।
'कोई खुद नहीं हटता'
राजीव ने हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अपनी गैर मौजूदगी पर चुप्पी तोड़ी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो ब्रेक पर हैं, तो राजीव का पहला जवाब था- 'इतने बड़े शो से कोई आराम नहीं लेता, जाहिर है आपको निकाल दिया गया होगा...' और फिर तुरंत हंसते हुए बोले- 'अरे मजाक कर रहा था।'
डेट्स मैच नहीं हो पाईं
राजीव ने बताया कि शो की शूटिंग शेड्यूल और उनकी बाकी कमिटमेंट्स के बीच टकराव हो गया। उन्होंने कहा- 'वो लोग मुझे बीच-बीच में बुलाते रहे, लेकिन मेरी डेट्स क्लैश कर रही थीं। अगर एक एपिसोड कर लिया, तो दूसरे की तारीख नहीं मिलती। मैं कमिटमेंट वाला बंदा हूं- एक बार कहा तो फिर उसी पे टिका रहता हूं।ट
इसके अलावा, उन्होंने ये भी कहा कि अब शो का फॉर्मेट थोड़ा टाइट हो गया है। हर एपिसोड 55 मिनट का है, जिसमें पहले से ही कीकू, कृष्णा, गेस्ट और कई एक्ट शामिल होते हैं। ऐसे में स्क्रिप्टेड हिस्सों में उनके लिए जगह बनाना मुश्किल हो जाता था।
अब स्टेज पर मचाएंगे धमाल
अगर आपको लगता है कि राजीव बस शो से गायब होकर आराम कर रहे हैं, तो जरा रुकिए! उन्होंने स्टैंडअप की दुनिया में जबरदस्त वापसी की है। समय रैना की सलाह पर उन्होंने अपना एक कॉमेडी एक्ट यूट्यूब पर डाला और लोगों का जबरदस्त प्यार मिला।
अब वही राजीव 'Gen Z और 90s वाले' टूर लेकर आ रहे हैं, जिसमें वो पूरे देश में लोगों को हंसी की खुराक देने वाले हैं। 8 अगस्त को गुड़गांव से इसकी शुरुआत होगी, फिर दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ होते हुए 28 सितंबर को कानपुर में इसका फिनाले होगा।
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के बारे में
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' सीजन 3 की शुरुआत धमाकेदार रही है। सलमान खान पहले गेस्ट बने, और अब जल्द ही परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा भी नजर आने वाले हैं। साथ ही शो में नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह भी नजर आ रहे हैं। एक नया सेगमेंट भी जोड़ा गया है, जहां फैंस को मंच पर बुलाकर परफॉर्म करने का मौका मिलता है। इस शो का नया एपिसोड हर हफ्ते शनिवार को स्ट्रीम होता है।


Click it and Unblock the Notifications











