बिग बॉस- तलाकशुदा बीवी के सामने सना को दिल दे बैठे राजीव
लोनावला। कलर्स पर चल रहे शो बिग बॉस अब अंतिम पड़ाव में है। इस पड़ाव में नये गुल खिलते नजर आ रहे हैं। अभी तक डेलनाज को डेलू-डेलू कहकर बुलाने वाले उनके पूर्व पति राजीव पॉल उन्हीं के सामने अपना दिल सना खान को दे बैठे हैं। राजीव की हरकतें बता रही हैं कि अब उन्हें सना से प्यार हो गया है। उनके हाव-भाव ठीक वैसे ही हैं, जैसे किसी टीनेजर के होते हैं, जब उसे प्यार हो जाता है।
राजीव की रातों की नींद उड़ चुकी हैं। सना खान को देख उनकी नजरें बहकने लगती हैं। वो हमेशा सना को अपने सामने देखना चाहते हैं। यही नहीं बिग बॉस के घर में जब कोई भी सना को उलटा सीधा कहता है तो राजीव को बहुत बुरा लगता है। बात कल ही की ले लीजिये। बिग बॉस में आम आदमी के रूप में एंट्री करने वाले काशिफ कुरैशी कुछ लम्हें बिताने के लिये फिर से बिग बॉस के घर आ गये। काशिफ की एंट्री कुछ इस प्रकार थी- हाथों में फूलों का गुच्छा लिये दरवाजे पर खड़े जोर-शोर से "सना, सना, सना" कहते हुए घुसे। अंदर घुसते ही काशिफ सीधे सना के पास गये।
सना भी उन्हें देख लिपट गई और खुशी से झूम उठी। ऐसा लग रहा था कि काशिफ ही सना के ब्वॉयफ्रेंड-कम-लवर हैं। हालांकि कुछ देर बाद काशिफ बाहर चले गये। उसके बाद जो हुआ वो देखने वाला था। राजीव की आंखों में पानी छलक आया और वो खुद को रोक नहीं सके। वो सना को समझाने लगे कि उसे ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिये, उसे सीमा में रहना चाहिये, वगैरह-वगैरह। अंत तक वो सना का हाथ पकड़े बैठे रहे और अपने दिल का हाल बयां करते रहे।



Click it and Unblock the Notifications











