रजनीकांत के आते ही इस शो को मिले छप्पड़ फाड़कर टीआरपी- बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड

भारत के मेगास्टार रजनीकांत ने बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) के पॉपुलर शो Into The Wild में नजर आए थे। इस एपिसोड को लेकर फैंस के बीच बहुत उत्साह था, और एक रिपोर्ट के मुताबिक डिस्कवरी नेटवर्क के 12 अलग-अलग डिस्कवरी चैनल्स में रजनीकांत एपिसोड को इस साल के टीवी शोज जॉनर में सबसे अध‍िक रेट‍िंग मिली है।

ये शो टेलीविजन पर 23 मार्च को टेलिकास्ट हो चुका है और अब बड़ी खबर ये है कि रजनीकांत संग बेयर के इस एडवेंचर जाॅनर के शो को साल में सबसे अधिक टीआरपी मिली है और से वर्ष भर में सबसे अधिक देखे जाने वाला शो बन गया है।

Rajinikanth

इस एपिसोड को 4 मिलियन यानि लगभग 40 लाख इंप्रेशंस मिले हैं। यानि की इसे एक साथ 40 लाखों ने देखा है। 23 मार्च को आए इस शो की पहुंच 1.24 करोड़ बताई जा रही है। ये आंकड़ा शो के पिछले चार हफ्तों से 86 प्रतिशत अधिक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एपिसोड के प्रीमियर ने डिस्कवरी नेटवर्क को इनफोटेनमेंट जॉनर में 89 प्रतिशत का मुनाफा दिलाया।

रजनीकांत ने कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व पार्क में शो की शूटिंग की थी। शूटिंग के दौरान रजनीकांत को छोटी-मोटी चोट भी आईं, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने शूटिंग पूरी की।

बेयर ग्रिल्स ने रजनीकांत के साथ शूट करने के अनुभव को लेकर लिखा था कि वह दुनिया भर के कई स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं, लेकिन रजनीकांत के साथ काम करना खास था। इसकी शूटिंग जनवरी में हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X