..................... Rajesh Khanna death anniversary special - Hindi Filmibeat

जो आज शाहरूख,सलमान कर रहे हैं..50 साल पहले कर चुके हैं ये सुपरस्टार!

By Prachi Dixit

वर्तमान में शाहरूख हो या सलमान यहां तक कि हिंदी सिनेमा का हर स्टार रियलिटी शो से जुड़ना फायदेमंद मानता है। लेकिन आज से लगभग 50 साल पहले हिंदी सिनेमा को पहला सुपरस्टार भी रियलिटी शो के जरिए ही मिला था।

DHAMAKA..बिग बॅास 11 में शाहरूख की बेटी की एंट्री..2 स्टार एक साथ...

वो और कोई नहीं बल्कि राजेश खन्ना हैं।18 जुलाई 2012 को उन्होंने इस दुनिया से अलविदा कह दिया था। लेकिन उनके स्टारडम का सिक्का आज भी बॅालीवुड में दमक रहा है।

Rajesh Khanna

बॅालीवुड में एंट्री के लिए भी रियलिटी शो को सबसे मजबूत कड़ी के तौर पर माना जाता है। यह सिलसिला आज से नहीं बल्कि उस जमाने से चला आ रहा है जब हिंदी सिनेमा को एक आनंद की जरुरत थी।

1965 में यूनाइटेड प्रोड्यूसर्स और फिल्मफेअर ने एक टैलेंट हंट किया था। हीरो बनने की उम्मीद में राजेश भी इस टैलेंट हंट का हिस्सा बने। फाइनल में दस हजार में से आठ लड़के चुने गए थे, जिनमें एक राजेश खन्ना भी थे। आखिरकार राजेश खन्ना को विजेता घोषित किया गया।

यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार की परख एक टैलेंट हंट के जरिए हुई थी। अगर तब टीवी पर रियलिटी शो का कांसेप्ट होता तो यह सुपरस्टार टीवी का पहला रियलिटी किंग कहलाता।

बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि आपके पसंदीदा एक्टर रियलिटी शो से कितने करोड़ों की कमाई करते हैं। नहीं ना..हम बताते हैं। यहां देखिए...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X