'बिग बॉस 7' में राजेश की शुद्ध लिव इन पार्टनर अनीता!
कलर्स के मोस्ट फेमस विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' 16 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। शो के होस्ट सलमान खान और टेलिकास्ट समय यानी 16 सितंबर को छोड़कर औऱ किसी भी चीज का खुलासा नहीं हुआ है। शो के प्रतिभागियों को लेकर लगातार कयास जारी है।
चूंकि शो में विवादित लोगों को ही मौका मिलता है इसलिए जितने भी सेलिब्रेटी पिछले दिनों किसी ना किसी विवाद के कारण चर्चा में रहे हैं, उन सभी का नाम इस शो के प्रतिभागियों में शामिल किया जा रहा है।
इसलिए उड़ते-उड़ते खबर आयी है कि इस बार के शो में अनीता आडवाणी भी प्रतियोगी होंगी। जी हां वही अनीता आडवाणी जिन्होंने भारत के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के लिव इन पार्टनर होने का दावा किया था इसलिए उन्होंने राजेश खन्ना की प्रापर्टी पर अपना हक जताया है और जिसके लिए उन्होंने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है।
अनीता आडवाणी ने राजेश खन्ना की जायदाद के लिए खन्ना परिवार पर मुकदमा ठोंका है औऱ कहा है कि राजेश खन्ना ने उनका 13 साल में यौन शोषण किया था। वो 33 साल से राजेश खन्ना के साथ लिव इन रिलेशन में थीं। राजेश खन्ना की इच्छा थी कि वो भी आशीर्वाद में रहें जो कि उनका घर है लेकिन अंतिम वक्त में डिंपल और अक्षय कुमार ने राजेश खन्ना से झूठे कागजों पर जबरन अंगूठा लगवा दिया था और अनीता आडवाणी को जबरन घर से बाहर निकाल दिया है।
जहां बिग बॉस में अनीता के आने की खबर है वहीं यह भी सुनने में आया है कि उनके अलावा प्रत्यूषा बनर्जी, गुरदीप कोहली, कुशल टंडन, गौहर खान, अपूर्व अग्निहोत्री, शिल्पा सकलानी और रेस्लर संग्राम सिंह भी 'बिग बॉस 7' में हिस्सा ले सकते हैं। खैर कौन शो में आयेगा और कौन नहीं उसको जानने के लिए बस पांच दिन का इंतजार करना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications












