..................... Rajeev Sen shares picture with Charu Asopa after divorce - Hindi Filmibeat

तलाक के बाद राजीव सेन ने चारु असोपा संग शेयर की तस्वीर, कहा - "प्यार हमेशा रहेगा"

Rajeev Sen , Charu Asopa

इन दिनों चारू असोपा और राजीव सेन के रिश्ते को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। बता दें कि चारू असोपा एक टेलीविजन एक्ट्रेस है तो वही राजीव सेन मशहूर एक्टर के साथ-साथ मॉडल भी है। बता दें कि आज यानी कि 8 जून 2023 को उनके तलाक की अंतिम सुनवाई हुई थी और उसमें उन दोनों का ऑफिशियल तलाक हो गया। दरअसल आपको बता दें कि इस बात की पुष्टि खुद राजीव सेन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए की है।

राजीव सेन ने की तलाक की पुष्टि

कुछ वक्त पहले राजीव सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की जिसमें चारू आसोपा के साथ में वह नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे के बेहद ही करीब और हग करते हुए देखे जा सकते हैं। इस तस्वीर पर राजीव सेन ने एक नोट लिखा जिसमें लिखा हुआ है कि यहां पर कोई भी अलविदा नहीं हो रहा है। भले ही हम दोनों एक दूसरे के हमेशा के लिए साथ में नहीं रह पाए। लेकिन हमारे बीच प्यार हमेशा रहेगा और हम अपनी बेटी के माता-पिता बनकर रहने वाले हैं।

चारु ने बेटी की को-पैरेंटिंग का भी निकला रास्ता

चारू आसोपा ने ही टाइम के साथ एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का जिक्र किया था कि किस तरीके से उनकी बेटी जियाना की वह को- पैरेंटिंग करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने बताया था कि वह ऐसा नहीं चाहती कि उनकी बेटी का जीवन दुखी माता-पिता के बीच में गुजरे। एक्ट्रेस ने कहा कि "जियाना, राजीव और मेरी जिम्मेदारी है और हमारी ही बेटी है। उसके पिता जब चाहे उससे मिल सकते हैं। मैं तो हमेशा यही चाहूंगी कि वह उसके साथ समय बिताएं।" चारु ने यह भी कहा कि वह हमेशा से यही चाहती हैं कि उनकी बेटी अपने माता-पिता को एक दूसरे का सम्मान करते हुए देखे।

3 साल में ही टूटा राजीव और चारु का रिश्ता

जानकारी के लिए आपको बता दें कि चारू आसोपा और राजीव सेन ने एक दूसरे से 7 जून 2019 में शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ वक्त के बाद ही दोनों की अनबन की खबरें सामने आ गई। लेकिन फिर भी दोनों ने इस रिश्ते को संभालने की पूरी कोशिश की थी। हालांकि यह कोशिश नाकामयाब रही। जिसके बाद 2022 में इन दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया और तलाक के लिए भी अर्जी दे दी। बता दें कि शादी की चौथी सालगिरह से ठीक 1 दिन बाद 8 जून 2023 को दोनों का तलाक हो गया। चारों और राजीव की बेटी जियाना भी अभी डेढ़ साल की ही हुई है।

Read more about: rajeev sen charu asopa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X