'बेवकूफों को उनका गेम खेलने दो...', Ex-वाइफ Charu Asopa पर Rajeev Sen ने कसा तंज! क्रिप्टिक पोस्ट हुई वायरल

Rajeev Sen Shared Cryptic Post For Charu Asopa: सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनकी एक्स वाइफ चारु असोपा अक्सर विवादों में बने रहते हैं। जानकारी के लिए आपको बता देंगे दोनों में 2023 में तलाक ले लिया था और दोनों की अनबन अभी तक काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई नजर आ रही है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि चारु और राजीव तलाक के बाद भी बेटी के लिए दोस्त बने हुए थे। साथ में घूमने भी जाया करते थे। लेकिन अब हाल ही में चारु असोपा अचानक से मुंबई छोड़कर अपने होमटाउन बीकानेर में जाकर शिफ्ट हो गए हैं। अभिनेत्री का दावा है कि मुंबई में खर्च उठाना बहुत मुश्किल है और इसीलिए उनको बीकानेर शिफ्ट होना पड़ा।
चारु असोपा के इस फाइनेंशियल इशू वाले स्टेटमेंट के बाद में राजीव सेन को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल किया गया था। काफी सारे लोगों ने तो उन पर इल्जाम लगाए कि वह अच्छे पिता नहीं है और तभी से चारु और राजीव एक दूसरे पर काफी सारे आरोप भी लगा रहे हैं। ट्रोलिंग के बीच अब खुद राजीव से ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया है।
राजीव सेन ने इस पोस्ट में काफी सारी तस्वीरों को शेयर किया और इसमें तंज भरे मैसेज भी थे। एक मैसेज में लिखा हुआ था कि जब आपके पास में सोने का दिल हो और आपके इरादे नेक हो तो आप किसी को भी खोते नहीं हो, बल्कि वह आपको खो देते हैं।
राजीव सेन के अन्य फोटो में मैसेज लिखा हुआ था कि अपनी और शांति को बनाए रखें और बेवकूफों को उनके गेम खेलने दे। अब राजीव सेन के इस क्रिप्टिक पोस्ट के बाद में काफी सारे लोगों का कहना है कि वह चारु असोपा पर निशाना साध रहे हैं। इसी के चलते काफी सारे लोग राजीव सेन को इस पोस्ट पर सपोर्ट करते हुए भी नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











