Charu Asopa-Rajeev divorce: सुष्मिता सेन के भाई की भावुक अपील, चारु ने मेरी बेटी के साथ ऐसी हरकत की

Recommended Video
Rajeev Sen-Charu Asopa Divorce:टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा और उनके पति राजीव सेन के बीच का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने फिर से एक दफा अपनी पत्नी चारु असोपा पर आरोप लगाया है। राजीव सेन ने कहा है कि चारु केवल रास्ता खोजती हैं कि वह किस तरह मुझ पर आरोप लगा सकती हैं। राजीव ने यह भी कहा है कि अपने यूट्यूब पर व्यूज पाने के लिए चारु असोपा बेटी जियाना के नाम का इस्तेमाल करती हैं।।
राजीव ने सभी लोगों से भावुक अपील की है कि वह अपनी निजी जिंदगी में बुरे समय से गुजर रहे हैं। इस वजह से उनके हालात को समझा जाए तो अच्छा होगा। राजीव सेन ने यह भी कहा है कि हर वक्त और हमेशा मर्द ही गलत नहीं होता है। राजीव सेन ने यह सारी बातें अपने यूट्यूब चैनल पर साझा की हैं। इस ब्लॉग में राजीव सेन कह रहे हैं कि चारु ने मेरे ऊपर एक और आरोप लगाया है।

वो मुझ पर आरोप लगाने की प्लानिंग करती हैं- राजीव सेन
चारु जब भी सुबह उठती हैं तो सोचती हैं कि आज राजीव पर क्या आरोप लगाना है? चारु में बचपना है। मुझे यह समझ नहीं आता कि उन्होंने ऐसा क्यों बोला कि मैं बेटी जियाना और उनका नाम व्यूज पाने के लिए लेता हूं। मैं यह बताना चाहता हूं कि बीते एक महीने से मैंने ब्लॉग पर अपना सारा कंटेंट परिवार के लिए बनाया है। जियाना मेरे पास नहीं है। वह चारु के पास है।

मेरी बेटी जियाना का इस्तेमाल किया- राजीव सेन
कंटेंट की बात की जाए तो चारु ने जियाना का बखूबी इस्तेमाल किया है।चारु ने जियाना का इस्तेमाल किया है। राजीव सेन ने खुद पर उठे सवालों और आरोपों पर कहा है कि आप प्लीज यह समझ लीजिए कि मैं किन हालातों से गुजर रहा हूं। चारु और मेरे बीच बात नहीं बन पाई।

पेपर तैयार हो गए हैं- राजीव सेन
हम दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। पेपर तैयार हो गया है। साइन भी हो गया। तारीफ भी निकल गई है। हम अब साथ नहीं हैं। मेरी यही कोशिश रहेगी कि बेटी जियाना के लिए मैं हमेशा मौजूद रहूं। राजीव आगे कहते हैं कि लाइफ बहुत छोटी है। मुझे समझिए। मेरी बेटी पास में नहीं है। हम अलग हो रहे हैं।

बेटी को मुझसे दूर कर दिया- राजीव सेन
मैंने चारू को बहुत पहले बोला था कि 6 महीने का ब्रेक लेते हैं। बेटी पर फोकस करते हैं। हमेशा कैमरे के लिए नहीं करते हैं। जियाना के बिना ब्लॉग बनाते हैं तब देखते हैं कि व्यूज बढ़ते हैं या नहीं। मेरी बेटी को मुझसे दूर कर दिया गया है।

साल 2019 में हुई चारु और राजीव की शादी
राजीव ने अपने बचाव में कहा है कि आदमी को गलत बोल देना आसान होता है। चारु सब कैमरे के लिए करती है। मंदिर जाना हो, व्रत दिखाना हो, उसका सबकुछ कैमरे के लिए होता है। बता दें कि चारु असोपा ने बालवीर, मेरे अंगने में जैसे शो से नाम कमाया है। साल 2019 में उन्होंने राजीव सेन से शादी की।


Click it and Unblock the Notifications











