..................... Charu Asopa को Rajeev Sen ने वीडियो पोस्ट करते हुए दिया जवाब | Rajeev Sen replied to Charu Asopa by posting a video with her daughter - Hindi Filmibeat

Charu Asopa को Rajeev Sen ने वीडियो पोस्ट करते हुए दिया जवाब, लगाया था ये बड़ा आरोप?

Charu Asopa

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चारू असोपा इस वक्त अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। पति राजीव सेन से अलग होने के बाद उन्होने कुछ ऐसा कहा है जिसके जवाब में राजीव ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। दरअसल चारू असोपा ने कुछ समय पहले अपने एक्स-हसबैंड पर आरोप लगाया था कि वो अपने बच्चों से मिलने नहीं आते हैं जबकि वो जब चाहें ऐसा कर सकते हैं। इसके बाद राजीव ने उनको जवाब देने के लिए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

इन तस्वीरों में राजीव सेन के साथ उनकी बेटी जियाना भी नजर आ रही है। राजीव ने तस्वीरों पोस्ट कर कैप्शन लिखा है, ''पापा की राजकुमारी।'' इसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें चर्चा में हैं और फैंस इसपर अपनी रिएक्शन दे रहे हैं।

ये वीडियो काफी प्यारा है और इसमें जियाना पापा के कंधे पर बैठी नजर आ रहीं हैं। पिता और बेटी की ये शानदार वीडियो लोगों को पसंद आ रहा है। राजीव और चारू एक दूसरे पर कई तरह के आरोप अक्सर लगाते रहते हैं।

कुछ समय पहले राजीव ने कहा था कि चारू उनको बेटी से नहीं मिलने देती हैं। इसके बाद चारू ने कहा था कि राजीव खुद बेटी से मिलने नहीं आते हैं और महीनों ऐसे ही गुजार देते हैं।

हालांकि सच्चाई क्या है और कौन सच बोल रहा है ये तो वो दोनों की जान सकते हैं। चारू आसोपी टीवी की शानदार एक्ट्रेस हैं और काफी चर्चित हैं। इसके अलावा बात करें राजीव सेन की तो वो अभिनेत्री सुष्मिता से के भाई हैं और खबरों का हिस्सा बने रहते हैं। फिलहाल आप देखिए राजीव का ये वीडियो जोकि उनकी बेटी के साथ वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X