..................... राजीव सेन ने चारू असोपा से तलाक पर बोलें, वापस आ जाओ, यह तुम्हारा और मेरी बेटी का घर है।Rajeev Sen on divorce from Charu Asopa , come back this is your and my daughters house - Hindi Filmibeat

Rajeev Sen नहीं चाहते तलाक, Video में खास मैसेज- Charu वापस आ जाओ, घर के दरवाजे खुले हैं

Rajeev Sen, Charu Asopa

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा और राजीव सेन के तलाक के मामले में नया मोड़ आया है। राजीव सेन ने कहा है कि चारू और उनकी बेटी के लिए घर के दरवाजे हमेशा खुले हैं। चारू असोपा और राजीव सेन बीते कुछ दिनों में मीडिया के सवालों के जवाब में एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चारू ने जहां राजीव पर मारपीट और गाली देने का इल्जाम लगाया।

वहीं राजीव सेन ने इस पूरे मामले में ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम करण मेहरा का नाम घसीटा है। चारु असोपा ने यह भी कहा कि राजीव के बैग से उन्हें कंडोम मिला और अब वह इस रिश्ते को नया मौका नहीं देना चाहती हैं। राजीव सेन ने चारू के साथ अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव ने कहा है कि चारू ने मीडिया के सामने जाकर हमारे निजी मामले पर बात करके गलती की हैं। मुझे पता है कि चारु को बुरा लगा है। लेकिन वह किसी और तरीके से भी अपना गुस्सा जाहिर कर सकती थीं। ऐसे उन्हें किसी की इमेज खराब नहीं करना चाहिए था।2

राजीव ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि शादी से पहले मेरे कई रिश्ते थें। लेकिन किसी ने इस तरह से बात नहीं की। कई बार मैं सोचता हूं कि क्या इतना बुरा इंसान हूं मैं। कई लोगों ने तो मुझे जज भी कर लिया होगा। चारू के सारों आरोपों को गलत और बचकाना बताते हुए राजीव कहते हैं कि मेरा घर आपके और जियाना के लिए सही जगह है। चारु आप वापस आ जाओ। मेरे घर के दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले रहेंगे। आप और जियाना जब चाहें इस घर में वापस आ सकते हैं। यह जियाना का घर है।

राजीव ने यह भी साफ किया कि जब पूरे देश में लॅाकडाउन था तो वह कैसे चारू के पास पहुंच सकते थे। राजीव ने यह भी साफ किया कि उन्होंने यह नहीं कहा कि करण मेहरा के साथ चारू का अफेयर है। उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। बता दें कि कुछ दिन पहले चारू और राजीव ने साथ मिलकर बेटी जियाना का पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। जहां पर इस मामले को लेकर दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X