राजीव सेन से तलाक लेने के बाद अब अकेले नहीं रह पा रही है चारू, क्या फिर से राजीव से ही रचाएंगी शादी?

टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री चारू असोपा अपने पति से तलाक ले चुकी हैं। बता दें कि बीते साल से ही दोनों के बीच में काफी खटपट देखने को मिली और इतना ही नहीं दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए। लेकिन अब आखिरकार शादी के 4 साल के अंदर ही दोनों ने तलाक ले लिया। लेकिन शादी के हफ्ते भर बाद ही राजीव सेन ने फिर से यही उम्मीद जताई है कि वह चारू असोपा के साथ रह सकेंगे।
शादी के बाद से ही दोनों में चल रही थी खटपट
जानकारी के लिए आपको बता दें कि चारु असोपा और राजीव सेन ने 2019 में शादी रचाई थी और बाद में एक बच्ची जियाना को एक्ट्रेस ने जन्म दिया। शादी के बाद से ही दोनों में खटपट शुरू हो गई थी और आखिरकार 2022 में दोनों ने तलाक के लिए अर्जी डाल दी थी। अब दोनों ने आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया है। इतना ही नहीं दोनों के बयान आए कि वह दोनों ही अपनी बेटी के माता-पिता बनकर रहेंगे और उसकी परवरिश करेंगे।
Recommended Video
8 जून को चारु-राजीव का हुआ तलाक
पहले भी चारू असोपा और राजीव सेन के अलग होने की खबरें सामने आई थी लेकिन वह एक बार फिर से अपनी बेटी के लिए साथ में रहने लगे। उन दोनों ने अपने रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव देखे और लोगों को इससे कंफ्यूज कर दिया। दोनों ने अपने रिश्ते को कई बार मौके दिए लेकिन इसके बावजूद भी 8 जून 2023 को आखिरकार उनका तलाक हो ही गया।
माता-पिता बनकर रहेंगे राजीव-चारु
भले ही पति-पत्नी के रूप में चारु असोपा और राजीव सेन अलग हो गए हैं लेकिन अभी भी माता पिता के रूप में दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। राजीव सेन ने ईटाइम्स के साथ बातचीत के दौरान इस बात की उम्मीद जताई है कि कभी वह और चारू असोपा एक बार फिर से साथ में आ सकेंगे। राजीव ने इस पर बात करते हुए कहा है कि जब भी मेरी बेटी की बात आती है तो हमारे बीच कभी भी प्यार खत्म नहीं होता।
राजीव सेन ने जताई उम्मीद
राजीव सेन इसी इंटरव्यू के आगे कहते हैं कि "चारु और मेरे लिए हमारे बच्चे की परवरिश सबसे पहले हैं। हमारे बीच के रिश्ते हमेशा ही सौहार्दपूर्ण बने रहने वाले हैं। मैं एक पिता के रूप में अपनी बेटी को अधिक से अधिक वक्त दूंगा और इसी में चारु की भलाई भी है। मैं उन्हें बिना किसी शर्त के समर्थन करूंगा और प्यार भी करूंगा" राजीव सेन ने इसी के आगे कहा कि "मुझे इस बात की उम्मीद है कि किसी ना किसी दिन चारु और मैं एक बार फिर से साथ आ पाएंगे।"
चारु असोपा ने कहा हमारे बीच है अच्छा रिश्ता
इसी इंटरव्यू के दौरान चारु असोपा ने कहा कि "राजीव और मैं अब आधिकारिक तौर पर तलाक ले चुके हैं और अब हम अपनी बेटी जियाना के माता-पिता बंद कर उसकी परवरिश करेंगे। हम दोनों के बीच में यह रिश्ता काफी अच्छा है और ऐसा ही बना रहने वाला है। हम हमेशा दोस्त रहेंगे। मुझे ऐसा लगता है कि जब एक बच्चा आपके बीच में शामिल होता है तो इसकी बेहद ही जरूरत होती है। इसीलिए राजीव और मैं हमेशा ही एक दूसरे के लिए शुभकामनाएं देंगे।"


Click it and Unblock the Notifications