राजीव सेन ने इस बार चारू असोपा को किया पूरी तरह एक्सपोज, ऑन कैमरा दी धमकी- अब शांति नहीं..

Rajeev Sen Charu Asopa

Rajeev Sen Charu Asopa Fight: टेलीविजन एक्ट्रेस चारू असोपा और राजीव सेन के रिश्ते सुर्खियों से हटने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। चारू कुछ ही दिनों पहले मुंबई छोड़कर बीकानेर में अपने नए घर में शिफ्ट हुई हैं। वहीं अब चारु असोपा को लेकर उनके एक्स पति राजीव ने हिंट दिया है कि वो उनके खिलाफ मानहानि का केस कर सकते हैं। इसके पीछे की वजह भी राजीव ने बताई।

राजीव ने कहा था कि चारु जियाना से उसे दूर रखना चाहती है। इस पर चारु ने कहा था कि उन्होंने कभी भी राजीव और जियाना को मिलने से नहीं रोका है। अब राजीव ने नए व्लॉग में चारु पर इल्जाम लगाया है कि उन्होंने एलिमनी के पैसे का गलत इस्तेमाल किया है। इसी के साथ राजीव ने कहा कि वो अब चुप नहीं बैठेंगे।

राजीव ने कहा कि चारु ने उनकी निगेटिव इमेज सेट की है। राजीव ने चारु के खिलाफ लीगल एक्शन लेने का हिंट भी दिया। राजीव ने कहा, 'आपने मेरे खिलाफ कई इंटरव्यूज दिए और मैंने कुछ नहीं कहा। अब मैं चुप नहीं बैठूंगा।'

इसके अलावा राजीव ने कहा, 'आपको मेरे बारे में निगेटिव बोलना बंद करना चाहिए। मेरे बारे में आपने अगर एक भी बात शेयर की तो मैं उसका जवाब दूंगा। मुझे हमेशा इसी बात का डर था कि पैसे का सही इस्तेमाल होना बहुत जरुरी और सही जगह पर लगे। जियाना की पढ़ाई पर लगे। बाकी अगर आपको बात आगे बढ़ानी है तो हम तैयार हैं। इसमें से कंटेंट आपको निकालना है तो बिल्कुल करिए। अब फैसला थर्ड पार्टी करेगी।'

राजीव ने आगे कहा, 'चारु ने मुझ पर इल्जाम लगाया था कि मैं उसकी प्रेग्नेंसी के वक्त साथ नहीं था। ऐसा नहीं है। मैं उसके साथ था। मेरे पास व्लॉग्स हैं ये साबित करने के लिए। वो ही थी जो मुझसे भाग रही थी। ऐसा मत बोलिए कि मैं 4 महीने साथ नहीं था। ये सच नहीं है।'

वहीं जब चारु मुंबई से बीकानेर शिफ्ट हो रही थीं तब राजीव ने उन्हें मुंबई में ही रहने के लिए कहा था। राजीव ने कहा था कि वो यहां किराए का घर ले लें, किराया वो खुद भर देंगे। लेकिन चारु ने मना कर दिया। चारु का कहना था कि वो अपनी बेटी को किराए का नहीं ब्लकि अपने खुद के घर में बढ़ते हुए देखना चाहती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: rajeev sen charu asopa bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X