तलाक के बाद एक्स-वाइफ संग नजदीकियों पर राजीव सेन ने तोड़ी चुप्पी, किया ये खुलासा

राजीव सेन और चारु असोपा ने 8 जून 2023 को तलाक ले लिया और इतना ही नहीं उनकी 4 साल की शादी टूट गई। इतना ही नहीं शादी के तुरंत बाद ही दोनों को प्यार भरे मोमेंट्स शेयर करते हुए देखा गया। जिस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। चारु असोपा और राजीव सेन की एक बेटी भी है। जिसका नाम जियाना है। तलाक लेने के बावजूद भी वह अपनी बेटी की वजह से समय बिताते हुए नजर आते हैं और एक दूसरे के अच्छे दोस्त भी बने हुए हैं। दोनों को एक साथ तस्वीरें शेयर करते हुए भी देखा जाता है।
तलाक के बाद एक्स वाइफ संग नज़दीकियों पर राजीव सेन ने तोड़ी चुप्पी
लेकिन जैसे ही तलाक हुआ वैसे ही दोनों के नज़दीकियां और भी ज्यादा बढ़ गई। जिस वजह से लोग भी सवाल उठाने लगे और उन्हें ताना मारा कि अगर इतना ही दोनों के बीच में प्यार है तो तुम दोनों ने तलाक क्यों लिया। वही दोनों के फैंस ने तो चारू असोपा और राजीव सेन को एक बार फिर से शादी करने की सलाह दे दी है। लेकिन इन सभी बातों पर राजीव सेन ने अब चुप्पी तोड़ी है और उनका एक नया व्लॉग सामने आया है।
राजीव ने कहा "हमें जो करना है हम करेंगे"
राजीव सेन ने अपने नए व्लॉग में चारू असोपा के साथ में नज़दीकियों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि "मैने और चारु ने काफी मुश्किलें झेली हैं। लेकिन हमारे रिश्ते में दिक्कत यह है कि सब कुछ पब्लिक हो गया। मैं और चारु हम दोनों ही बहुत बिंदास है और इसी वजह से तस्वीरें भी अपलोड कर देते हैं। अगर हमें तस्वीर अच्छी लगती है तो हम अपलोड कर देते हैं हम यह नहीं सोचते कि लोग क्या सोचेंगे। लोग जो सोचते हैं सोचने दो हमें जो करना है हम करेंगे।"
राजीव ने दूसरी शादी को लेकर दिया ऐसा जवाब
राजीव सेन ने इसी वीडियो में आगे यह भी कहा कि "लोग हमें जज करते हैं कि अभी तो तलाक हो गया और अब प्यार भरी तस्वीरों को शेयर कर रहे हो। आप हमें जज करने वाले कौन होते हो?" कुछ लोगों ने चारू असोपा के साथ एक बार फिर से राजीव सेन को शादी करने की सलाह दी थी। जिस पर राजीव ने जवाब देते हुए कहा कि "यह सब काफी जल्दबाजी भरा कदम हो सकता है। हम दोनों बहुत स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। भले ही हम ने तलाक के कागज साइन कर दिए हो लेकिन इसके बाद भी हमारा बॉन्ड और भी ज्यादा स्ट्रांग हो गया है। चारु असोपा और मुझे हम दोनों को ही समझ आ चुका है कि सिर्फ कागज पर साइन करने से हमारे रास्ते अलग नहीं होंगे क्योंकि हम एक बच्चे के माता-पिता हैं।"


Click it and Unblock the Notifications