चारू असोपा के जाते ही इस हसीना के साथ चांदी काट रहे हैं राजीव सेन, भड़के लोग बोले- जियाना को याद रखा होता...

Rajeev Sen Charu Asopa: टेलीविजन एक्ट्रेस चारू असोपा राजीव सेन के साथ अपनी नाखुश शादी के बंधे से मूव ऑन कर सिंगल मदर के तौर पर बेटी जियाना के साथ अपनी लाइफ नए सीरे से सेट कर रही हैं। जहां एक ओर चारू असोपा ने मुंबई छोड़कर राजस्थान के बीकानेर में सेट होकर हर किसी को हैरान कर दिया है तो वहीं राजीव सेन तो अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से हर किसी को 1100 वोल्ट का झटका ही दे दिया है।
सिंगल मदर बनकर मूव ऑन कर रही हैं चारू असोपा
दरअसल, चारू असोपा अने व्ल़ॉग्स के जरिए अप्डेट देती रहती हैं कैसे वो अपने नए घर को सेट करने और बेटी की परवरिश के साथ साथ अपने बिजनेस को बढ़ाने में अकेले स्ट्रग्ल कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर राजीव सेन ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें अप्लोड कर हर किसी को हैरान कर दिया है।
राजीव सेन की नई तस्वीरें
राजीव सेन ने एक बला सी खूबसूरत हसीना के साथ अपनी बेहद इंटेंस्ट तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों के वायरल होते ही इस हसीना के साथ राजीव सेन के नए अफेयर की चर्चे शुरू गए हैं। इसके साथ ही तस्वीरों और कुछ वीडियो में इस हसीना के साथ राजीव की कैमिस्ट्री भी देखने लायक है। इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस राजीव को खूब भला बुरा सुना रहे हैं साथ ही चारू असोपा और उनके बेटी जियाना के लिए काफी सॉफ्ट कॉर्नर दिखा रहे हैं।
वर्कफ्रंट से जुड़ी हैं तस्वीरें
हालांकि आपको बता दें कि ये राजीव सेन की पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो नहीं है बल्कि उनके किसी प्रोफेशनल वर्क फ्रंट से जुड़ी हैं। इस तस्वीरों में राजीव ने प्रोजेक्ट से जुड़े कई लोगों को टैग भी किया है।
उतार-चढाव भरी रही राजीव चारू की शादी
आपको बता दें कि राजीव और चारू का रिलेशन हमेशा की उतार चढाव भरा रहा है। तलाक के बाद चारु और राजीव अपनी बेटी ज़ियाना के लिए फिर से साथ आए। वे शॉपिंग और कॉफ़ी डेट पर जाते थे और साथ में छुट्टियां भी मनाते थे, जिससे लोगों को लगा कि वे जल्द ही फिर से साथ आ जाएंगे। हालांकि, ऐसा लगता है कि उनके बीच फिर से अनबन हो गई है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में राजीव ने खुलासा किया कि उन्होंने अपनी एक्स वाइफ चारु असोपा को अपने बीस साल के सबसे अच्छे दोस्त से बात करते हुए पकड़ा था।
राजीव के चारू पर आरोप
राजीव ने बताया कि वे दुबई में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे थे, तभी उन्होंने चारू को अपने सबसे अच्छे दोस्त से बात करते हुए देखा और बाद में, चारू ने इंस्टाग्राम पर उन्हें फॉलो करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने चारू से इस बारे में पूछा, तो वह चुप हो गई।
20 साल पुराने दोस्त के साथ चारू
राजीव ने कहा, "हम सभी दुबई में फैमिली वेकेशन का आनंद ले रहे थे और एक खुशहाल परिवार की तरह रह रहे थे। मैंने देखा कि चारू मेरे 20 साल के सबसे अच्छे दोस्त से मेरी पीठ पीछे बात कर रही थी। उसने उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो करना भी शुरू कर दिया... जब भी उससे पूछा गया तो वह चुप हो गई। उसके कई मेल फ्रेंड्स हैं, फिर भी उसने मेरे सबसे अच्छे दोस्त के साथ छुपकर दोस्ती करके अपनी सीमा पार कर ली, तब से चारू और मेरे बीच चीजें खराब हो गईं। मैं इसे बर्दाश्त नहीं करूंगा।"
जियाना के साथ रिश्ता
उसी इंटरव्यू में जब राजीव से उनकी बेटी ज़ियाना के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि चारू द्वारा उन्हें दूर रखने से उनके रिश्ते पर असर पड़ा है। उन्होंने चारू द्वारा उनकी बेटी को हर समय कैमरे के सामने सोशल मीडिया पर दिखाने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि चारू ने उन्हें अपनी बेटी से मिलने की अनुमति नहीं दी। राजीव सेन ने कहा, "मुझे कई बार अपनी बेटी से मिलने से मना किया गया है। अब केवल एक ही विकल्प है कि मैं इस मामले को अदालत में लड़ूं।"


Click it and Unblock the Notifications











