Charu Asopa के साथ अफेयर के आरोप पर भड़के Karan Mehra, राजीव सेन पर मानहानि का केस!

Rajeev Sen, Charu Asopa,Karan Mehra

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा और राजीव सेन की शादी और तलाक के मामले के बीच ये रिश्ता क्या कहलाता है के करण मेहरा का नाम सामने आ गया है। बीते कई दिनों राजीव सेन और चारू असोपा एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस बार सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन ने इस बात का दावा किया है कि चारू टीवी एक्टर करण मेहरा को डेट कर रही हैं। राजीव का कहना है कि चारू की मां ने भी उनके अफेयर को स्वीकार किया है। इस पूरे मामले को लेकर करण मेहरा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। साथ ही हैरानी से यह भी सवाल उठाया है कि उनका नाम इस पूरे मामले में कहां से आया है?

करण मेहरा ने भड़कते हुए इस पूरे मामले पर हैरानी जताई है। एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में करण मेहरा ने कहा है कि मुझे चारू असोपा और राजीव सेन के वैवाहिक कलह में घसीटा गया है। मेरी और चारू की कभी कोई बात नहीं हुई है। सिर्फ जून में एक प्रोग्राम के दौरान कुछ समय के लिए हमने बात की थी।

करण मेहरा ने स्वीकार किया कि दोनों ने अपनी शादियों में जारी समस्या पर एक दूसरे से कुछ बातें की थीं। करण ने यह भी खुलासा किया है कि चारू ने मुझे संदेश भेजे हैं। लिखा है कि उसे खेद है कि मुझे यह सब बकवास सहन करना पड़ रहा है। वह आगे कहते हैं कि इस घटना से 10 साल पहले मैं चारू से मिला था।

निशा रावल मामले के बाद मैं दिल्ली में शिफ्ट हो गया हूं। और राजीव सेन मुझ पर इस तरह का आरोप लगा रहे हैं। यह भयानक है। करण ने कहा कि राजीव का नंबर उनके पास नहीं है। मैं चाहता भी नहीं हूं। मैं बात करने के बजाए उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा। बता दें कि चारू ने भी फिल्मीबीट से बातचीत में कहा है कि राजीव सेन यह सब उन्हें नीचा दिखाने के लिए बोल रहे हैं। करण मेहरा के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं है। राजीव ने मेरी मां को भड़काया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X