टीवी नहीं छोड़ना चाहता- राजीव खंडेलवाल

Rajeev Khandelwal says he don't want to leave tv
कहीं तो होगा से छोटे परदे पर अपनी बेहतरीन इनिंग करने के बाद सिल्वर स्क्रीन पर आमिर, टेबल नंबर 21 और शैतान फिल्मों से खुद के एक बेहतरीन अभिनेता के रुप में स्थापित करने वाले एक्टर राजीव खंडेलवाल की पहली जासूसी फिल्म सम्राट एंड कंपनी हाल ही में रिलीज हुई। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली लेकिन राजीव के अभिनय की सभी ने तारीफ की। राजीव से जब पूछा गया कि वो क्या टीवी पर दोबारा अपनी वापसी करना चाहते हैं तो राजीव का कहना है कि टीवी की पहुंच फिल्मों से ज्यादा व्यापक हैं। फिल्मों में भले ही उन्होंने एंट्री कर ली है लेकिन वो पूरी तरह से टीवी को छोड़ना भी नहीं चाहते। राजीव का कहना है कि अगर टीवी पर कुछ इंटरेस्टिंग मिलेगा तो वो दोबारा से टीवी पर वापसी कर सकती हैं।

राजीव खंडेलवाल का कहना है कि उन्होंने कहीं तो होगा के बाद टीवी इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उन्हें कुछ अलग ऑफर नहीं मिल रहा था। राजीव ने बताया कहीं तो होगा शो की सफलता के बाद उन्हें सारे एक जैसे ही किरदार मिल रहे थे। कुछ भी नया या कुछ इंटरेस्टिंग नहीं मिल रहा था। सभी चाहते थे कि वो रोमांटिक किरदार ही निभाते रहे लेकिन राजीव को कुछ अलग और हटकर किरदार निभाने थे। इसी के चलते उन्होंने सच का सामान शो के लिए हां कहा। लेकिन वो शो भी ज्यादा दिन तक नहीं चल सका और उन्होंने टीवी पर काम करने से मना कर दिया।

इसके बाद उन्हें आमिर फिल्म का ऑफर मिला और राजीव ने उस फिल्म के लिए हां कर दी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली और उसके बाद उन्हें शैतान, टेबल नंबर 21 जैसी फिल्मों के ऑफर मिला। अभी भी राजीव का कहना है कि वो टीवी को हमेशा के लिए अलविदा नहीं कहना चाहते। उनका कहना है कि अगर उन्हें कुछ अलग या हटकर सीरियल का ऑफर मिलेगा तो वो जरुर टीवी शो भी करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X