प्रणाम करने लौटे हैं राजीव खंडेलवाल, शानदार पोस्टर के साथ रिलीज़ डेट का एलान
राजीव खंडेलवाल कुछ समय से परदे से गायब हैं और अब पता चला है कि आखिर वो गायब कहां थे। दरअसल, राजीव खंडेलवाल अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। प्रणाम नाम की इस फिल्म का पोस्टर और रिलीज़ डेट बाहर आ चुके हैं। फिल्म 9 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। इसे डायरेक्ट किया है संजीव जायसवाल ने।
फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है जो आईएएस ऑफिसर बनने की तैयारी में होता है लेकिन उसकी ज़िंदगी में कुछ ऐसी चीज़ें होती हैं जो उसे गैंगस्टर बना देती हैं। पोस्टर में राजीव खंडेलवाल अपने गैंगस्टर लुक में नज़र भी आ रहे हैं।

फिल्म के बारे में बात करते हुए संजीव ने कहा कि हमें ऐसा एक्टर चाहिए था जो आईएएस बनकर भी लोगों को अच्छा लगे और गैंगस्टर बनकर भी लोगों से जुड़ा रह सके और राजीव से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं था। वो दोनों ही किरदारों में बड़ी आसानी से ढल गए। राजीव के अलावा फिल्म में अतुल कुलकर्णी, अभिमन्यु सिंह और विक्रम गोखले जैसे नाम शामिल हैं।
फिल्म को रूद्राक्ष बैनर के तले अनिल सिंह, नितिन मिश्रा और रजनीश राम पुरी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में राजीव खंडेलवाल के अपोज़िट दिखाई देंगी साउथ की हीरोइन समीक्षा सिंह। राजीव को वापस देखकर फैन्स काफी खुश हैं। देखिए उनका टीवी से फिल्मों तक का सफर -


Click it and Unblock the Notifications











