ComeBACK: न्यूजरूम में दिखेंगे कृतिका के साथ 'टेलीविजन के शाहरूख खान'
[टेलीविजन] टेलीविजन के शाहरूख खान माने जाने वाले एक्टर राजीव खंडेलवाल एक बार फिर वापस आ गए हैं। जी हां, आने वाले शो न्यूजरूम में दर्शक राजीव खंडेलवाल और कृतिका कामरा को देखने वाले हैं। इस शो में दोनों रिपोर्टर की भूमिका में दिखेंगे।

आपको बता दें, न्यूजरूम के साथ राजीव 7 सालों के बाद छोटे पर्दे पर नजर आएंगे। इस बीच हम उन्हें कुछ बॉलीवुड फिल्मों में देख चुके हैं। नीचे दिए शो के प्रोमो में आप राजीव को कहते सुनेंगे, ''कुछ खबरें होती हैं, कुछ बनाई जाती हैं..'' जिससे साफ जाहिर है कि यह शो दर्शकों के सामने टेलीविजन न्यूज इंडस्ट्री की छवि को दिखाने वाला है।
पढ़ें- विलेन बनने से डरती हैं टेलीविजन की यह ब्यूटीफूल एक्ट्रेस
न्यूजरूम में राजीव और कृतिका जर्नलिस्ट की भूमिका में हैं। जहां इस क्षेत्र में आने वाली परेशानियों को और यह दिखाया जाएगा कि किस तरह रिर्पोटर इस परेशानियों से खेलते हैं। इस कंसेप्ट पर दर्शक कई फिल्में तो देख चुके हैं, लेकिन यह अपनी तरह का पहली टेलीविजन शो होगा।
वहीं, राजीव और कृतिका जैसे मंझे कलाकार से उम्मीद की जा सकती है, वे इस रोल में अपनी जान फूंक देंगे। लिहाजा, उम्मीद है कि यह शो दर्शकों के उम्मीदों पर खरा उतरे।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications











