टीवी पर राजीव खंडेलवाल की वापसी
टीवी के लोकप्रिय कलाकार राजीव खंडेलवाल जिन्होंने टीवी से अपना सफर शुरु किया और उसके बाद 'आमिर' जैसी शानदार फिल्म में काम किया ने एक बार फिर टीवी पर वापसी कर ली है।
राजीव ने इससे पहले टीवी पर साल 2009 में सच का सामना रियलिटी शो होस्ट किया था। उन्हें इस शो का दूसरा सीजन भी होस्ट करना था मगर इस शो विरोध होने और विवादों में फंसने के कारण ये शो दोबारा टीवी पर नहीं नजर आया।
राजीव दोबारा एक रियलिटी शो के जरिए टीवी पर वापसी कर रहे हैं। राजीव 'सरवाइवर यूएस' का हिन्दी संस्करण होस्ट करेंगे। इस शो में बॉलीवुड, टेलीविजन और खेल जगत की हस्तियां हिस्सा लेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











