PICS..ऐसा HOT होगा इतिहास..देखे बिना रह न सकेंगे!
रजत टोकस और श्वेता प्रसाद का सीरियल चंद्रनंदिनी जल्द ही आपके सामने आने वाला है। ये सीरियल एकता कपूर के बालाजी प्रोडक्शन द्वारा शुरू किया जा रहा है, जिसमें रजत और श्वेता दोनों लीड रोल में हैं। ये कहानी चंद्रगुप्त मौर्य और रानी नंदिनी की कहानी पर आधारित है।

अजय देवगन के फैन्स के लिए गुड न्यूज़...अब टीवी पर आएंगे नजर!
इस सीरियल की शुरुआत 10 अक्टूबर से शाम 8:30 बजे से होगी। हाल ही में इस सीरियल में रजत और श्वेता का एक और लुक सामने आया है, जिसमें दोनों ही कमाल के लग रहे हैं।
आपको बता दें कि चंद्रगुप्त मौर्य भारतीय उप-महाद्वीप को संगठित कर एक राज्य में लाने के लिए मशहूर रहे हैं, लेकिन बहुत-से लोग उनकी कहानी के दूसरे हिस्से से अपरिचित हैं।
#KoffeeWithKaran..करण का ये अंदाज़...टीज़र देख रोक नहीं पाएंगे खुद को
शो के जरिए चंद्रगुप्त और उनकी योद्धा पत्नी राजकुमारी नंदिनी की कहानी के बारे में बताया जाएगा। शो शाही जोड़े की कहानी और चंद्रगुप्त मौर्य की जिंदगी के अनछुए पन्नों को पलटेगी, जहां एक-दूसरे से नफरत करने वाले दो लोग एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं।
एकता ने बताया था कि चंद्रगुप्त मौर्य की ताकत और उपलब्धियां इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हैं, लेकिन इसके पीछे की ताकत से बहुत कम लोग परिचित होंगे।
उन्होंने कहा था कि इस शो का आइडिया उन्हें चाणक्य की वजह से आया, क्योंकि उनकी नीतियां बहुत अच्छी थी। ऐसे में चाणक्य की नीतियों के बारे में लोगों को बताने के लिए यह शो बनाया गया है।
'मकड़ी' और 'इकबाल' फिल्म में नजर आईं श्वेता बसु प्रसाद राजकुमारी नंदिनी के किरदार में नजर आएंगी। शो में अर्पित रंका राजा पद्मानंद, पापिया सेनगुप्ता मूरा, मानसी शर्मा रानी अवंतिका और मराठी कलाकार मनोज कोल्हाटकर चाणक्य के किरदार में हैं।


Click it and Unblock the Notifications


















