सेक्स रैकेट में फंसी थी ये एक्ट्रेस..इस टीवी शो में आएंगी नज़र, देखें FIRST LOOK!

By Shivani Verma

जोधा अकबर के बाद रजत टोकस और चाइल्ड एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद एक बार फिर टेलिवीज़न पर वापसी करने जा रहे हैं। बता दें कि स्टार प्लस पर एक नया सीरियल शुरू होने जा रहा है जिसमें रजत और श्वेता लीड रोल में दिखाई देंगे। इस सीरियल का नाम है ' चंद्रनंदिनी'।

Shweta

#GoodNews..सलमान खान-संजय दत्त इस शो में दिखेंगे साथ..मतलब सिर्फ मस्ती और धमाल!

सीरियल में श्वेता रानी नंदिनी का किरदार निभाएंगी। इस शो में आने वाले नंदिनी यानि श्वेता का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। ये शो 'सीया के राम' को रिप्लेस करेगा। सीया के राम सीरियल अक्टूबर में खत्म हो जाएगा।

इस शो की शूटिंग सेट पर नहीं, बल्कि रियल लोकेशंस पर की जाएगी। यह शूटिंग पटना (बिहार) में की जाएगी, जहां मगध और पाटलिपुत्र एक्सिस्ट हैं।

#Naagin2..एक टिकट में 'दो' मज़े..मौनी रॉय का सरप्राइज़!

टीवी पर पृथ्वीराज चौहान और अकबर जैसे ऐतिहासिक किरदारों को निभा चुके रजत टोकस 'चन्द्रनंदिनी' में चन्द्रगुप्त मौर्य का रोल करते नजर आएंगे। वहीं, श्वेता बसु का रोल शो में नंदिनी का होगा।

आपको बता दें कि टीवी पर 'कहानी घर-घर की' जैसे सीरियल और बॉलीवुड में 'मकड़ी' जैसी फिल्मों में नजर आईं श्वेता को अगस्त 2014 में हैदराबाद में एक सेक्स रैकेट में गिरफ्तार किया गया था।

हालांकि, दिसंबर 2014 में सेशन कोर्ट ने उन्हें क्लीन चिट देते हुए रिहा कर दिया था। तब से वे लाइम लाइट से दूर हैं। हां बीच में उन्हें AIB रोस्ट की एक कव्वाली में जरूर देखा गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X