''मैं कोई सेलिब्रिटी नहीं हूं..बस अपना काम कर रहा हूं''

By Shivani Verma

स्टार प्लस पर जल्द ही आपके सामने एक नया सीरियल शुरू होने वाला है जिसका नाम है 'चंद्रनंदिनी'। हाल ही में इस शो को लॉन्च भी किया गया। इस सीरियल में रजत टोकस और श्वेता प्रसाद दोनों लीड रोल में दिखाई देंगे। श्वेता प्रसाद इसमें नंदिनी और रजत चंद्रगुप्त के रोल में दिखाई देंगे।

Rajat Tokas

हाल ही में इस शो को लॉन्च किया गया है। इस दौरान रजत ने खुलासा किया कि क्यों वो मीडिया और फैन्स से दूर रहते हैं। रजत ने कहा कि मैं चाहता हूं कि लोग मुझे मेरे कैरेक्टर से पहचाने। इसी के साथ उन्होंने खुद को सेलिब्रिटी होने से भी इंकार किया।

द कपिल शर्मा शो फैन्स के लिए अब आई गुड न्यूज़..सुनकर उछल पड़ेंगे आप!

रजत ने कहा कि मैं चाहता हूं लोग मुझे मेरे अलग-अलग किरदारों के नाम से याद रखें। रजत टोकस लोगों के लिए मायने नहीं रखना चाहिए, मायने रखना चाहिए मेरे अलग अलग किरदार।

बस यही एक कारण है कि मैंने मीडिया और फैन्स से दूर रखने का फैसला किया है। रजत ने कहा कि मैं केवल एक एक्टर हूं, मैं कोई सेलिब्रिटी नहीं हूं। मैं बाकि लोगों की तरह बस अपना काम कर रहा हूं।

आपको बता दें कि वह इससे पहले भी कई ऐताहासिक पृष्ठभूमि पर बने सीरियल्स का हिस्सा रह चुके हैं। वह साल 2006 में आए शो 'धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान' में पृथ्वीराज चौहान के किरदार में नजर आए थे।

वहीं 2008 में आए शो 'धर्म वीर' में रजत वीर के किरदार में नजर आ चुके हैं। इसके बाद रजत 'जोधा अकबर' में अकबर का किरदार निभाते नजर आए।

इस रोल के लिए रजत को काफी सराहा भी गया और देखते ही देखते इस सीरियल की लोकप्रियता काफी बढ़ने लगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X