मैं बिग बॉस में वापस आऊंगा: रजत रवैल

मात्र दो हफ्ते मे ही..अभिनेता रजत रवैल बिग बॉस हाउस से आउट हुए रजत रवैल ने जोरदार ढंग से दावा किया है कि वह फिर से बिग बॉस हाउस में वापस आयेंगे। अपने बाहर निकलने की सबसे बड़ी वजह उन्होंने अपनी खराब सेहत बतायी है। उनका कहना है कि उनके खराब स्वास्थ्य ने उन्हें हरा दिया। रजत ने एक बयान में कहा, "मैं 'बिग बॉस' में आया था तो मेरे दिमाग में बहुत सी चीजें थी। लेकिन दुर्भाग्य से, सेहत खराब होने के चलते मैं अच्छा नहीं खेल सका।"

मालूम हो कि बिग बॉस को शुरू हुए 15 दिन से ज्यादा हो चुका है। रजत से पहले ब्रिटेन मूल की भारतीय अभिनेत्री हैजेल कीच शो से बाहर हुई है। मालूम हो कि रजत औऱ हैजल दोनों ने ही सलमान खान के साथ फिल्म 'बॉडीगार्ड' में काम किया था। रजत ने फिल्म 'बॉडीगार्ड' में सुनामी सिंह का किरदार प्ले किया था। मालूम हो कि पिछले हफ्ते ही रजत की हालत शो के अंदर खराब हो गयी थी।

उनको देखने के लिए डॉक्टरों को भी बुलाया गया था। रजत ने कहा कि वो शो के अंदर अपनी पत्नी और बेटी को बहुत मिस कर रहे थे। उनके बिना रहना काफी मुश्किल हो रहा था। मालूम हो कि घर की कैप्टन तनिशा मुखर्जी ने घर से बाहर निकालने के लिए रजत का नाम लिया था। इसके अलावा अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी, काम्या पंजाबी, गौहर खान और कुशल टंडन भी नामांकित हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X