..................... Rajat Dalal Wedding album Rajat Dalal Wedding secretly ties knot with GF know who is rajat dalal wife - Hindi Filmibeat

Rajat Dalal Wedding: नदी का किनारा, हसीन वादिया, रजत दलाल ने GF लिए सात फेरे, जानिए कौन है दुल्हन

Rajat Dalal Wedding: 'बिग बॉस 18' और 'द 50' जैसे रियलिटी शोज से मशहूर हो चुके रजत दलाल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर हर किसी को सरप्राइज दे दिया है। रजत दलाल की शादी की तस्वीरें देखकर पहले को किसी को यकीन ही नहीं हुआ कि उन्होंने सच में शादी कर ली है या फिर ये यूं ही किसी फोटोशूट या म्यूजिक वीडियो को लेकर है।

Rajat Dalal Wedding

Rajat Dalal Wedding

हालांकि आपको बता दें कि रजत दलाल वाकई में दूल्हा बन चुके हैं और शादी भी रचा चुके हैं। रजत दलाल ने अपनी ही गर्लफ्रेंड के साथ सात फेरे लिए हैं। रजत दलाल में बेहद खूबसूरत डेस्टिनेशन वेन्यू पर ये शादी की है। तस्वीरों में हसीन वादियां और नदी का किनारा बेहद कोजी टच दे रहा है।

Who Is Rajat Dalal Wife

इसके साथ ही रजत दलाल ने और उनकी दुल्हन के लुक की बात करें तो वो सफेद शेरवानी और साफे में किसी राजकुमार जैसे दिखाई दे रहे थे। इसके साथ ही उनकी दुल्हन लाल जोड़ी में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए रजत ने लिखा- "जीवन के एक नए पहलू की शुरुवात।" पोस्ट शेयर करते ही फैंस से लेकर सेलेब्स सभी रजत को बधाईयां और शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

Rajat Dalal Wedding Album

रजत दलाल ने शादी की चार तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में जयमाला के बाद दोनों एक दूसरे का हाथ थामे पोज देते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर शादी के फोटोशूट से जुड़ी जहां दोनों नदी के किराने एक दूसरे को निगारते और बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। तीसरी तस्वीर में ये न्यूली वेड कपल एक दूसरे के साथ सेलिब्रेशन करता दिखाई दे रहा है। चौथी तस्वीर में हवा में रंग उड़ते और वेन्यू की खूबसूरती साफ नजर आती है।

कौन हैं रजत दलाल की पत्नी?

शादी की तस्वीरें सामने आते ही रजत के फैंस उनकी दुल्हन के बारे में जानने के लिए गूगल कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक, रजत ने अपनी प्रेमिका की पहचान जाहिर नहीं की है। हालांकि, कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में, रजत ने हिंट दिया था कि वह एक सीरियस रिलेशनशिप में हैं।

उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी 'गर्लफ्रेंड' जल्द ही उनकी 'पत्नी' बन सकती है। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि वह बस मजाक में यह बात कह रहे थे, लेकिन उनके इस कमेंट ने उनके फैंस का काफी ध्यान खींचा और उन्होंने उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में अटकलें लगाना शुरू कर दिया था।

Read more about: rajat dalal bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X