मैं हिंदू हूं और वो मुस्लिम.. बाहर आते ही रजत दलाल ने विवियन डिसेना को लेकर कही दिल की बात, Video!

Rajat Dalal Vivian Dsena- बिग बॉस सीजन 18 काफी सफल रहा है और करणवीर मेहरा इस सीजन के विजेता बने हैं। इसके पहले उन्होने बीते साल खतरों के खिलाड़ी शो भी जीता था।
इस साल सलमान खान के इस मशहूर रियालिटी शोज में कुछ लोग दोस्त बनें तो कुछ प्यार वाले रिश्ते के करीब पहुंचे। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें रजत दलाल कुछ ऐसा कहते दिख रहे हैं जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
विवियन डिसेना और अपने बारे में बात करते हुए उन्होने हिंदू-मुस्लिम वाली बात की है। उनका कहना है कहना वो मुस्लिम है और मैं हिंदू हूं।
रजत दलाल ने दिया ये बयान
अपने गुस्से और भाषा को लेकर चर्चा में रहे पहलवान रजत दलाल से रिपोर्टर ने पूछा कि आपको दिल का कौन सबसे ज्यादा साफ लगा। इसको लेकर रजत ने कहा, ''मुझे सबसे ज्यादा दिल का साफ विवियन भाई लगे घर में। काफी कम लोग होते हैं जो कि दिल के साफ होते हैं वरना कई लोग होते हैं जो कि फायदा उठाते हैं।
वो आदमी अच्छे से सेटल है। ना उसको पैसे की दिक्कत है और ना नाम की दिक्कत है। इसके बाद भी आदमी अगर आपसे प्यार से बात करता है तो अलग बात होती है। हम दोनों नसीब में बहुत मानते हैं और धर्म हमारे अलग हैं। मैं हिंदू हूं वो मुस्लिम है। धर्म चाहे हमारे अलग हों लेकिन कुछ चीजे हैं जो कि हमे मूल रूप से जोड़ती हैं ऊपर वाले से।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
वीडियो सामने आते ही लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''रजत दलाल दिल का साफ।'' एक ने लिखा, ''असली विनर तो विवियन ही है।'' एक ने लिखा है, ''हम्म्म टॉयलेट/जमीन साफ करवाई है विवियन ने।'' एक ने लिखा, ''सच को सबके सामने बोल की हिम्मत रजत भाई।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











