Rajat Dalal ने Anurag Dobhal को लगाई फटकार- 'तुम्हारा बच्चा आने वाला है, ऐसा कैसे कर सकते हो?'

Rajat Dalal reaction on Anurag Dobhal suicide attempt: फिटनेस इंफ्लुएंसर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी Rajat Dalal ने यूट्यूबर Anurag Dobhal के कथित सुसाइड अटेम्प्ट पर कड़ा रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में अपनी जान देने की कोशिश करना सही नहीं है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

Rajat Dalal reaction on Anurag Dobhal suicide attempt

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग डोभाल इंस्टाग्राम पर लाइव थे और उसी दौरान तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए उनका एक्सीडेंट हो गया। बताया गया कि वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर करीब 140-150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गाड़ी चला रहे थे। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई।

'तुम्हारा बच्चा आने वाला है...'

राजत दलाल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में अनुराग को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में कितनी भी परेशानी क्यों न हो, आत्महत्या का रास्ता नहीं चुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी खुशखबरी कि उनका बच्चा दुनिया में आने वाला है उसके बावजूद ऐसा कदम उठाना सही नहीं है।

उन्होंने कहा- 'तुम्हारा बच्चा इस दुनिया में आने वाला है, इतनी खुशी की बात है और उस समय तुम अपनी जिंदगी खत्म करने जा रहे हो, यह स्वीकार नहीं है।'

'जिंदगी में सबको मुश्किलें आती हैं'

राजत दलाल ने आगे कहा कि हर इंसान की जिंदगी में समस्याएं आती हैं, लेकिन उनका सामना करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ऐसा क्या हो जाता है कि कोई व्यक्ति अपनी जिंदगी खत्म करने का फैसला कर लेता है।

उनके मुताबिक, किसी का दिल टूट जाता है, कोई आर्थिक परेशानी में होता है या घर में बीमारी होती है, ऐसी मुश्किलें हर किसी के जीवन में आती हैं, लेकिन उनसे लड़ना ही सही रास्ता है।

सोशल मीडिया पर चर्चा

अनुराग डोभाल के इस मामले के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छिड़ गई है। कई लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं, जबकि कई इंफ्लुएंसर और सेलिब्रिटीज भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर मानसिक स्वास्थ्य और ऑनलाइन दबाव को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

More from Filmibeat

Read more about: rajat dalal anurag dobhal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X