'बाथरूम में जाते हुए अच्छे लगते हो...', Rajat Dalal की मां ने चुम दरांग-करणवीर मेहरा पर किया कमेंट, हुईं ट्रोल

Rajat Dalal Mother Got Trolled

Rajat Dalal Mother Got Trolled: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 चर्चा में बना हुआ है। इस समय शो में फैमिली वीक चल रहा है। साथ ही शो में कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट करने के लिए उनके परिवार के फैमिली वाले भी पहुंच चुके हैं। चुम दरांग की मां आई हुई हैं। तो वही करणवीर मेहरा के सपोर्ट में उनकी बहन आई है।

फैमिली के सदस्यों के आने के बाद बिग बॉस के घर का पूरा माहौल भी बदल गया है। इतना ही नहीं शो में कंटेस्टेंट्स के परिवार के लोगों ने कुछ ऐसे कमेंट भी कर दिए हैं जिसके चलते काफी विवाद भी हुआ है। दरअसल हाल ही में रजत दलाल की मां ने घर में चुम दरांग और करणवीर मेहरा की टांग खिंचाई की। उन्होंने दोनों के बाथरूम वाले मुद्दे को उठाया और इसके चलते अब लोग काफी भड़के हुए हैं।

रजत दलाल की मां ने जब शो में एंट्री मारी तो दोनों मां बेटे काफी इमोशनल हो गए। अब इसी बीच शो का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रजत दलाल की मां चुम दरांग और करणवीर मेहरा पर कमेंट करती हुई नजर आई और इसके चलते अब सोशल मीडिया पर लोग काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं।

लेटेस्ट प्रोमो में नजर आ रहा है कि डाइनिंग टेबल पर हर कोई चुम दरांग के साथ बैठा हुआ है। तभी रजत दलाल की मां कहने लगती है कि करणवीर मेहरा ने तो सीख ली होगी चुम दरांग की भाषा। तब करण ने जवाब देते हुए कहा कि नहीं बस थोड़ी बहुत। तभी अचानक से रजत की मां ने कहा कि दोनों बहुत अच्छे लगते हो बाथरूम में जाते हुए।

इस पर करणवीर मेहरा ने जवाब देते हुए कहा कि मैं तो पूरे घर में घूमता हूं। चुम दरांग की मां भी रजत दलाल की मां का यह ताना सुन लेती है। साथ ही वह मुंह बनाने लगते हैं। हालांकि रजत दलाल की मां का चुम दरांग पर ऐसा कमेंट लोगों को रास नहीं आ रहा है। काफी लोगों ने रजत की मां पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया है।

More from Filmibeat

Read more about: rajat dalal karan veer mehra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X