Rajat Dalal ने भोजपुरी गानों को लेकर दिया ऐसा रिएक्शन, आप हो जाएंगे हैरान!

Rajat Dalal on Bhojpuri Song- बिग बॉस सीजन 18 समाप्त हो चुका है और इस सीजन से स्टार बन गए कुछ प्रतियोगियों को लेकर चर्चा हो रही है। इस वक्त रजत दलाल के फैंस लगातार उनको लेकर बातें कर रहे हैं।
उनका कहना है कि रजत को ही इस सीजन का विनर होना चाहिए। ऐस में एक वीडियो सामने आया है जिसमें रजत दलाल भोजपुरी गानों को लेकर कुछ कहते हुए नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में वो एक कार में बैठे हुए हैं और मीडिया से बातें कर रहे हैं। इस दौरान उनसे एक सवाल पूछा गया था जो कि काफी मजेदार था।
कैसा है वीडियो
कार के अंदर सफेद रंग की टीशर्ट में बैठे दिख रहे रजत दलाल से एक रिपोर्टर ने पूछा, भोजपुरी गाना सुनते हो? इसके बाद सभी हंसने लगे। इसके बाद रजत दलाल जवाब देते हैं, ''कमरिया करे लापालाप।'' इसके बाद वो गाते हैं, ''रिंकिया के पापा।'' ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैं।
बता दें कि सोशल मीडिया पर रजत दलाल इसी तरह से छाए रहते हैं। गौरतलब है कि रजत ने काफी अच्छी सीजन काटा है और कई बार उनकी लड़ाइयां भी हैं। भोजपुरी गानों को गाने के बाद लोगों का रिएक्शन भी सामने आ रहा है।
क्या बोले लोग?
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स ने लिखा, ''असली विनर था यार रजत भी।'' एक ने लिखा, ''रजत दलाल बिगबॉस के विजेता...।'' एक ने लिखा, ''मस्त लाइन बोले रजत भाई।'' एक ने लिखा, ''हार के जितने वाले को बाजीगर कहते हैं।'' एक ने लिखा, ''अच्छा लड़का है बस गलत शो म चल गया।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











