'थप्पड़ मारते हुए लेकर जाऊंगा' रजत दलाल ने दिग्विजय राठी को दी धमकी, क्रिमिनल वाली बात पर..

Rajat Dalal Digvijay Rathee Fight- बिग बॉस का हालिया सीजन काफी शानदार रहा है और इस दौरान कई दोस्ती और दुश्मनी भी देखने को मिलीं। रजत दलाल जब घर में थे तो वाइल्ड कार्ड एंट्री मारते हुए दिग्विजय राठी ने कमाल कर दिया था।
पहले कुछ दिन तो रजत और राठी की दोस्ती थी लेकिन बाद में दोनों के बीच काफी तकरार देखने को मिली। काफी झगड़ा हुआ और अक्सर रजत को ये कहते हुए सुना जाता था कि घर के बाहर मिलना।
अब वो वक्त आ ही गया और रजत दलाल की मुलाकात दिग्विजय से हो गई। इस दौरान जो भी हुआ वो आपको हैरान करने के लिए काफी है।
मारते हुए ले जाऊंगा
सामने आए वीडियो में रजत दलाल और दिग्विजय को एक साथ देखा जा सकता है। रजत कह रहे हैं, ''भाई ने बोला था, मैं क्रिमिनल हूं और मेरे घरवालों को मेरे साथ रहने में शर्म आती है। मैं पुलिस से भागा हुआ हूं और गुजरात में रहा हूं।''
दिग्विजय ने जवाब दिया, '' मैने कब बोला था कि तू क्रिमिनल है।'' रजत ने कहा, ''मेरे भाई थप्पड़ मारते हुआ रोड तक लेकर जाऊंगा।'' इसके बाद राठी कहते हैं चल भाई। वीडियो अब आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि इस वीडियो के बाद दोनों के बीच सुलह भी हो चुकी है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
रजत दलाल और दिग्विजय राठी के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''रजत भाई ने दिल खुश कर दिया।'' एक ने लिखा, ''ऐसे क्यों छोड़ा मारना चाहिए थे।'' एक ने लिखा, ''अब बोल ना यहां कॉंट्रैक्ट नहीं है।'' एक ने लिखा, ''दिग्विजय के लिए रिस्पेक्ट।'' इस तरह से लोग बातें कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











