Rajat Dalal ने Bigg Boss में घुसते ही किया सबका जीना मुश्किल! शख्स के मुंह पर मल दिया था गोबर-पेशाब

Rajat Dalal

Rajat Dalal Bigg Boss 18: सलमान खान का मोस्ट अवेटिड रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' रविवार को ग्रैंड फिनाले के साथ शुरू हो चुका है। पहले ही दिन से सभी कंटेस्टेंट ने अपना गेम बिछाना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में सबसे आगे रहे रजत दलाल। रजत दलाल ने घर में घुसते ही लफड़े शुरू कर दिए और सबसे पहले उनके निशाने पर आए बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंद्र पाल सिंह बग्गा।

रजत दलाल और तेजिंद्र पाल सिंह बग्गा के बीच जबरदस्त बहसबाजी और लड़ाई हो गई। इससे साफ हो गया है कि रजत दलाल शो में काफी एग्रेसिव मोड में दिखाई देने वाले हैं।

बाइकर को मारी टक्कर

रजत दलाल के लड़फों की लिस्ट बिग बॉस के बाहर तो और भी लंबी। पीटीआई की रिपोर्ट की मानें तो इस साल सितंबर में, रजत पर कथित तौर पर एक बाइकर को टक्कर मारने और गाड़ी भगाने के बाद लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।

इससे पहले जून में एक लड़के ने सोशल मीडिया पर रजत के साथ की एक सेल्फी पोस्ट की थी और लिखा था, "हर दिन सुबह जिम में तुम्हारा चेहरा देखकर दिन खराब हो जाता है।" रजत ने इस मजाक को सीरियस ले लिया था और कुछ लड़कों के साथ जाकर उसे उठाकर ले आए थे। उस लड़के ने रजत पर मारपीट का आरोप लगाया था। उस लड़के ने ये भी आरोप लगाया था कि उसके चेहरे पर गोबर लगाया गया था और चेहरे पर पेशाब भी की गई। इस मामले में पुलिस ने रजत को गिरफ्तार भी किया था।

रजत दलाल और एल्विश यादव के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। जब कुछ महीने पहले यूट्यूबर मैक्सटर्न के साथ एल्विश की लड़ाई हुई थी तो वो रजत ही थे, जिन्होंने बीच में आकर सुलह करवाई थी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि रजत दलाल सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हैं। उनके फिटनेस वीडियो अक्सर ही वायरल होते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.1 मिलियन यानी 11 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा उनके नाम से ही उनका एक यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर 2 लाख 31 हजार फॉलोअर्स हैं। कई बार एल्विश यादव के साथ भी रजत की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X