Rajan Shahi ने Alisha Parveen को 'अनुपमा' शो से बाहर निकालने पर दिया बड़ा बयान, बोले- क्रू मेंबर्स के साथ...

Rajan Shahi Statement: कुछ वक्त पहले अनुपमा सीरियल से खबर आई कि अलीशा परवीन को अचानक से शो से बाहर कर दिया गया है। इसके बाद हर तरफ बवाल मच गया था। शो के निर्माता राजन शाही अलीशा को रातों-रात शो से बाहर कर एक दूसरी एक्ट्रेस को ले आए थे जिनका नाम अद्रीजा रॉय है। जो अभी राही का किरदार निभा रही है।
शो से निकाल देने के बाद में अलीशा परवीन ने एक इंटरव्यू के दौरान हैरानी जाहिर करते हुए बताया कि उनका बिना किसी नोटिस के शो से बाहर कर दिया गया। इसके बाद पूरे सोशल मीडिया पर काफी बवाल देखने को मिला और काफी सारे लोगों ने तो यह भी सवाल उठाने की टीवी इंडस्ट्री में एक्टर्स के साथ में गलत व्यवहार होता है।
लेकिन अब हाल ही में टेली मसाला के साथ बातचीत के दौरान खुद राजन शाही ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। खान की इस दौरान उन्होंने अलीशा का सीधे तौर पर नाम तो नहीं लिया। लेकिन उन्होंने अनुपमा सीरियल से एक अभिनेता को हटाने की बात को खुद स्वीकार भी किया है।
इस इंटरव्यू के दौरान खुद राजन शाही ने ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में से भी शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को हटाने को लेकर भी खुलकर बात की है। राजेश शाही ने तो यह भी दावा किया है कि जिन भी एक्टर्स को उन्होंने शो से बाहर किया है उन्होंने मेकअप कलाकारों और स्पॉट दादा जैसे क्रू मेंबर्स के साथ गलत व्यवहार किया।
हालांकि राजन शाही ने इस दौरान इस बात की पुष्टि साफ तौर पर नहीं की है कि अलीशा को भी इसी वजह से बाहर किया गया है। लेकिन उनके इस बयान के चलते अब काफी विवाद देखने को मिल रहा है। लेकिन इस पर लगातार काफी लोग भी टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं और कुछ लोगों ने राजन शाही को 'टीवी माफिया' भी कहा है। साथ ही राजन शाही पर यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह बिना निष्पक्ष हुए मनमाने तरीके से एक्टर्स के करियर का फैसला ले लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











