'राजा नटवरलाल' करेगा 'प्यार का द एंड'
इन दिनों बॉलीवुड के सीरयल किसर इमरान हाशमी अपनी आने वाली फिल्म 'राजा नटवरलाल' का प्रमोशन जोर-शोर से कर रहे हैं। सस्पेंस, रोमांस और स्टंट से भरी इस फिल्म के प्रचार के लिए इन दिनों इमरान टीवी के कई पॉपुलर शो का हिस्सा बन रहे हैं, इसी कारण आपके चहते इमरान मियां आपको बहुत जल्द बिंदास चैनल के नए शो 'प्यार का द एंड' में दिखायी पड़ने वाले हैं।
'राजा नटवरलाल' करेगा 'प्यार का द एंड'
इस बारे में जानकारी खुद टीवी चैनल वालों ने ही दी है। चैनल की ओर से कहा गया है कि इमरान की मौजूदगी वाली कड़ी शुक्रवार को प्रसारित होगी। शो की यह कड़ी सूरज नामक उस युवक के इर्दगिर्द घूमेगी, जो जूही को डेट कर रहा है, लेकिन अपनी बॉस स्मिता के साथ उसे धोखा दे रहा है।
Pics: 'राजा नटवरलाल'
मालूम हो कि बिंदास चैनल के नए शो 'प्यार का द एंड' एक थ्रिलर-रोमांटिक शो है जिसमें इमरान मियां लोगों को यह जागरूक करने की कोशिश करेंगे कि प्यार कैसे गलत राह पकड़ सकता है। शो में इमरान सलाह देंगे कि ऐसी जटिल परिस्थितियों से कैसे निबटा जाए।
मालूम हो कि कुणाल देशमुख की फिल्म 'राजा नटवरलाल' 29 अगस्त को रिलीज होगी, जिसमें इमरान हाशमी, केके मेनन और पाकिस्तानी तारिका हुमैमा मलिक दिखायी पड़ने वाली हैं।
आईये डालते हैं एक नजर फिल्म 'राजा नटवरलाल' की कुछ तस्वीरों पर...


Click it and Unblock the Notifications











