मुंबई एयरपोर्ट पर हुई राजा चौधरी की पिटाई

By Jaya Nigam

टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी के पूर्व पति और अपनी बदनाम हरकतों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले राजा चौधरी महिलाओं को पीटना अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। श्वेता सहित जितनी भी महिलाएं उनके जीवन में आईं उन्हे पीटना वह हमेशा अपना हक मानते रहे।

हाल ही में उन्होने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा शर्मा को भी सरेआम पीटा था। अब उन्ही राजा चौधरी की पिटाई मुंबई एयरपोर्ट में हुई और उन्हे पीटने वाली भी एक लड़की ही है। राजा चौधरी को प्रियदर्शिनी ने मुंबई एयरपोर्ट में कस कर एक थप्पड़ जमा दिया। राजा मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने के लिए मौजूद थे और प्रियदर्शिनी को भी सेम फ्लाइट पकड़नी थी।

दरअसल प्रियदर्शिनी 'राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे' की एक प्रतिभागी थीं। वह बतौर टीवी अभिनेत्री स्थापित होने के लिए संघर्षरत हैं। वहां पर उन दोनों के अलावा अन्य कई टीवी अभिनेता और अभिनेत्रियां भी मौजूद थे। इन सबको एक रियलिटी शो की आउटडोर शूटिंग के लिए फ्लाइट पकड़नी थी।

राजा वहां पर बुरी तरह शराब के नशे में डूबे हुए थे और लगातार अपने साथ की महिलाओं पर भद्दी और अश्लील फब्तियां कस रहे थे। राजा की बदतमीजी से तमतमाई प्रियदर्शिनी की पहले राजा के साथ तेज झड़प हुई। राजा के इसके बाद भी ना संभलने पर प्रियदर्शिनी ने आव देखा ना ताव और एक तमाचा उनके गाल पर जड़ दिया।

हालांकि पुलिस के हाथों राजा एक बार फिर बच गए क्योंकि प्रोडक्शन हाउस वालों ने प्रियदर्शिनी को ऐसा करने से रोक लिया। थैंक्स टू प्रियदर्शिनी आखिरकार उन्हो ने राजा चौधरी को नारी शक्ति का एहसास करा ही दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X