'जिसको भाई बोलती थी उससे शादी कर ली..' पहले पति ने श्वेता तिवारी की खोली पोल? वीडियो हुआ वायरल!

Raja Chaudhary Shweta Tiwari- श्वेता तिवारी के पहले राजा चौधरी इस वक्त लगातार उनको लेकर कई खुलासे कर रहे हैं। किन परिस्थितियों में उनका तलाक हुआ और श्वेता क्या क्या करती थीं ये राज अब वो खुद खोल रहे हैं।
बता दें कि राजा चौधरी पर श्वेता से तलाक के वक्त कई आरोप लगे थे। उनपर श्वेता पर हाथ उठाने लेकर उनके घर में हंगामे तक की बात सामने आई थी। लेकिन अब राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी के दूसरे पति को लेकर खुलासा किया है कि कैसे पहले श्वेता उसको भाई कहती थी।
राजा चौधरी लगातार बातें कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर धमाका किया हुआ है। इस वीडियो में उनसे पूछा गया था कि क्या आप श्वेता पर हाथ उठाते थे? इसके बाद राजा ने कई बातें बताईं।
भाई को बनाया लवर, शादी की
राजा चौधरी ने श्वेता तिवारी को लेकर कहा कि, ''एक दो बार उसके घर के दरवाजे जरूर तोड़े हैं मैने, कोहली को भी भाई भाई कहती थी पहले कि ये मेरा भाई है। फिर वो दोस्त था और बाद में वो लवर बन गया औ हसबैंड बन गया।
दोबारा उसने शादी की और वो लड़का भी रोते रोते आया मेरे पास, जब उसका चक्कर चला कि भैया क्या करूं मैं बताऊं। वो घर भी कोर्ट ने दिया है, वो कहां कुछ देने वाली थी। बोली तलाक तब दूंगी जब बेटी से नहीं मिलने का भी साइन करेगा। अभिनव कोहली को भी मिली हुई कोर्ट की परमिशन मिलने की, कहां मिलने देती है।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''श्वेता बहादुर महिला है...।'' एक ने लिखा, ''मर्द की बात कौन सुनता है? लास्ट में कोर्ट भी नहीं सुनती।'' एक ने लिखा, ''कुछ भी हो यार बाप है दोनों बच्चों को बाप से दूर रखती है।'' एक ने लिखा, ''डोली बिंद्रा ने सही बोला था श्वेता के लिए।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











