फर्जी सिम मामले में राजा को मिली जमानत, श्रद्धा ने की वकालत

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा जगत के जाने माने नाम जो कि काम से ज्यादा अपनी गलत हरकतों के कारण न्यूज चैनल की हेडलांइस में रहने वाले राजा चौधरी के नाम एक और विवाद जुड़ गया है। मशहूर टीवी अभिनेत्री और बिग बॉस 4 की विजेता श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी पर एक बार फिर से फर्जीवाड़ा का आरोप लगा है। जिसके चलते उन्हें मुंबई पुलिस एक बार फिर से वो पुलिस की गिरफ्त में है, फिलहाल तो उन्हें जमानत मिल गई है, लेकिन इस बार उनके पक्ष में भी काफी लोग खड़े हैं।

राजा पर आरोप था कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज पेश करके मोबाइल का सिम कार्ड हासिल किया था। जिस पते पर राजा चौधरी ने मोबाइल प्राप्त किया था वो उनकी गर्ल फ्रेंड के पड़ोसन के पते पर हैं। पुलिस के मुताबिक ओसीवारा उपनगर स्थित कैसेल टॉवर बिल्डिंग में रहने वाली मेहुल कनसारिया ने सोमवार रात राजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार को उन्हें घर पर जनवरी और फरवरी माह के दो मोबाइल फोन के बिल मिले, जिन पर कस्टमर का नाम राजा चौधरी लिखा था, जबकि राजा वहां नहीं रहते। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजा चौधरी को ओसीवारा उपनगरी से बीती रात गिरफ्तार कर लिया। फिलहास उनकी जमानत हो गई है।

पुलिस का कहना है राजा अपनी महिला मित्र अभिनेत्री श्रद्धा शर्मा से अक्सर मिलने उनके घर आया करते थे। श्रद्धा भी उसी बिल्डिंग में रहती है जिसमें मेहूल का घर है। ये कोई पहली बार नहीं है कि राजा पुलिस की गिरफ्त में है, उनके ऊपर इससे पहले भी अपनी पूर्व पत्नी श्वेता को मारने-पीटने और उनके घर पर शराब पीकर उपद्रव करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

राजा इस चक्कर में हावालात की हवा भी खाकर आये थे। इसके अलावा राजा राजा और उनकी महिला मित्र श्रद्धा को ओसीवारा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर उपद्रव करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। और तो और राजा के ऊपर यौन शोषण का आरोप भी लग टुका है।

राजा हमेशा कहते आये कि उन्हें हमेशा निशाना बना लिया जाता है जबकि उन्हें ऐसी हरकतें करने के लिए उकसाया जाता है। अचरज ये है कि हमेशा राजा से अलग होने का दावा करने वाली श्रद्धा शर्मा ने इस बार के मामले में कहा है कि इस बार राजा गलत नहीं है बल्कि उन्हें फंसाया गया है।

खैर सच्चाई क्या है इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है लेकिन राजा के बारे में आपकी राय क्या है? अपने विचार नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X