पिता राजा चौधरी के टच में है पलक तिवारी? करती हैं बातचीत, खुद एक्टर ने किया खुलासा

Palak Tiwati Raja Chaudhary Bond

Palak Tiwati Raja Chaudhary Bond: श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि अक्सर वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में भी रहती है। बता दे कि उनकी पहली शादी राजा चौधरी के साथ में हुई थी लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों का तलाक हो गया था। दोनों की एक बेटी भी हुई जिसका नाम पलक तिवारी है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि श्वेता तिवारी ने अपने पहले पति राजा चौधरी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। साल 2000 में पलक तिवारी का जन्म हुआ। वह अपने माता-पिता के तलाक के बाद अपनी मां श्वेता के साथ ही रही। लेकिन अब हाल ही में पालक और राजा के रिश्ते कैसे हैं इसको लेकर खुद राजा चौधरी ने खुलासा कर दिया है।

बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान हाल ही में राजा चौधरी ने पलक तिवारी के साथ में अपने रिश्ते को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि "हम आज भी टच में है और जब भी उसको वक्त मिलता है तो वह मुझसे बात करती है। मैं भी ऐसा ही करता हूं और मुझे उसे पर बहुत गर्व है।"

इसी इंटरव्यू के दौरान राजा चौधरी ने अपने प्रोफेशनल लाइफ और स्ट्रगल के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनको शराब की लत थी और इसके चलते उनको बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन बाद में उन्होंने इसको छोड़ने का फैसला लिया और खुद को स्पोर्ट्स में बिजी किया।

अगर हम राजा चौधरी के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि श्वेता से तलाक के बाद उन्होंने श्वेता सूद के साथ में शादी की। लेकिन उनकी यह शादी भी टिक नहीं पाई। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान उन्होंने तीसरी शादी को लेकर भी रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि "मैं शादी और प्यार के खिलाफ नहीं हूं। लेकिन फिलहाल मैं ये सब नहीं चाहता और जब होना होगा तब होगा।"

Read more about: shweta tiwari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X