सालों बाद श्वेता तिवारी द्वारा लगाए गए आरोपों पर राजा चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे राक्षस बना दिया..

Raja Chaudhary On Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और वह हमेशा से ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही। उन्होंने दो शादियां रचाई। उनकी पहली शादी राजा चौधरी के साथ हुई थी और यह एक लव मैरिज थी। जो चल नहीं पाई और राजा चौधरी से एक्ट्रेस की शादी 9 साल में टूट गई।
श्वेता के मुताबिक उन्होंने अपनी पहली शादी में काफी दुख झेला और तलाक के बाद उन्होंने राजा चौधरी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। लेकिन अब हाल ही में राजा चौधरी ने इस बात का खुलासा किया है कि दोनों की मुलाकात कैसे हुई थी और किस वजह से दोनों का तलाक हुआ। मालूम हो कि राजा चौधरी और श्वेता तिवारी की बेटी पलक भी है।
हाल ही में राजा चौधरी ने टेली टॉक इंडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उनकी श्वेता तिवारी से मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई। दोनों पहले दोस्त बने और यही दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। श्वेता के परिवार के लोग इसे शादी के खिलाफ थे। हालांकि दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की और दोनों की एक बेटी पलक भी हुई।
राजा चौधरी ने आगे बताया कि "कसौटी जिंदगी की सीरियल के दौरान श्वेता को सलाह देने वाले काफी सारे लोग हो गए थे। वह सोचने लग गई थी कि मैं फेमस हो चुकी हूं तो मैं इसके साथ में क्यों रहूं। तब वह शादी की जगह करियर पर ध्यान देने लगी। 16 से 17 घंटे काम करने लगी और उनके पास मेरे लिए बिल्कुल भी वक्त नहीं होता था।"
राजा चौधरी ने इसी इंटरव्यू के दौरान श्वेता तिवारी द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोप को बेमतलब बताया। उन्होंने कहा कि "कोर्ट में जाते हुए 2 से 4 केस छूटे लगा दिए जाते हैं। ये केस कुछ ऐसा चला कि मुझे राक्षस बना दिया गया। तलाक के बाद श्वेता ने सारी प्रॉपर्टी भी ले ली और बस मेरे पास में रहने के लिए एक फ्लैट बचा था।"


Click it and Unblock the Notifications











