श्वेता के पूर्व पति 'राजा' यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार

दरअसल मामला ये है कि राजा पर एक पुरूष मॉडल ने अप्राकृतिक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। खबर आ रही है कि विनोद मिश्रा नामक एक पुरूष मॉडल ने कहा है कि राजा उसे फ्लैट दिलाने के नाम पर मालाड के एक खाली घर में ले गये जहां पर उन्होंने राजा के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने की जबरदस्ती कोशिश की।
इस घटना के बाद से विनोद काफी परेशान था वो मुंबई से बाहर भी था लेकिन उसने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया था, जिसके बाद पुलिस ने राजा को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले भी राजा कई बार जेल की हवा खा चुके है, राज के ऊपर उनकी पूर्व पत्नी श्वेता, श्वेता के मित्र अभिनव कोहली और बेटी पलक के साथ मारपीट और गाली-गलौज का आरोप था।
जिसके चलते पुलिस ने उन्हें सख्ती से हिदायत दी थी कि अगर वो नहीं सुधरे तो उन पर हदबंदी कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है जिसके तहत राजा के मुंबई प्रवेश पर रोक लग जाएगी। वैसे लंबे समय से बेरोजगार घूम रहे राजा चौधरी एनडीटीवी के पॉपुलर शो 'जोर का झटका' के कुछ एपीसोड में दिखायी दिये थे। जहां शो के होस्ट शाहरूख खान ने उनकी बहुत खिंचाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications











