श्रद्धा शर्मा को पीटने के आरोप में राजा चौधरी गिरफ्तार

पढ़े : कैमरे पर पकड़े गए राजा चौधरी
पुलिस के अनुसार राजा चौधरी ओशिवाड़ा में श्रद्धा शर्मा के फ्लैट पर गए थे जहां दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गयी। राजा चौधरी ने श्रद्धा शर्मा के घर में तोड़फोड़ की । बाद में सोसाईटी के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। राजा चौधरी नशे की हालत में थे, इस लड़ाई में श्रद्धा शर्मा बुरी तरह घायल भी हो गयी। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, राजा पहले भी ऐसी घटनाओं में संलिप्त रहे हैं और उन्हें उनके हिंसक बर्ताव में बदलाव के लिए पुनर्वास केंद्र भी भेजा जा चुका है।
टीवी ट्विटर पुलिस राजा चौधरी श्रद्धा शर्मा श्वेता तिवारी police raja chaudhary shraddha sharma sweta tiwari tv twitter


Click it and Unblock the Notifications