Shweta Tiwari के एक्स पति ने एक्ट्रेस पर लगाया इल्जाम, कहा- 'शादीशुदा होकर भी पराए मर्दों के साथ...'

Raja Chaudhary On Shweta Tiwari Affair: श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की शादी कभी खुशहाल मानी जाती थी, लेकिन वक्त के साथ उनका रिश्ता कड़वाहट में बदल गया। दोनों ने 1998 में शादी की थी, लेकिन परेशानियों के चलते 2007 में अलग हो गए और आखिरकार 2012 में तलाक हुआ। उस वक्त श्वेता ने घरेलू हिंसा और शराब की लत की वजह से शादी खत्म करने का फैसला लिया था।
अब सालों बाद, राजा चौधरी ने एक पुराने किस्से को उजागर किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि श्वेता का 'कसौटी जिंदगी की' के को-एक्टर सिजान खान के साथ कुछ चल रहा था।
'पहले ही तलाक ले लेना चाहिए था'
राजा हाल ही में पिंकविला के हिंदी रश पॉडकास्ट पर नजर आए, जहां उन्होंने कहा- "हमारा तलाक तो 2012 में हुआ, लेकिन सच कहूं तो वो रिश्ता 2003 में ही खत्म हो जाना चाहिए था।"
राजा ने बताया कि एक दिन वह श्वेता की शूटिंग के दौरान उनसे मिलने पहुंचे थे। वह उस गाड़ी की तलाश में थे जिसमें उनके कुछ जरूरी कागज थे। जब वे सेट पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि वही गाड़ी सिजान खान के ड्राइवर के साथ आ रही थी और उसमें श्वेता भी बैठी थीं। उस वक्त उन्हें शक हुआ कि कहीं श्वेता और सिजान के बीच कुछ चल तो नहीं रहा।
राजा ने ये भी कहा- "मैंने उस समय सबकुछ नजरअंदाज कर दिया और श्वेता पर भरोसा किया। सोचा कि शायद वो किसी काम या मीटिंग के लिए गए होंगे। लेकिन अब लगता है कि मुझे उसी वक़्त सच्चाई पहचान लेनी चाहिए थी।"
श्वेता तिवारी का पुराना रिएक्शन
श्वेता तिवारी ने एक पुराने इंटरव्यू में इन अफवाहों को सिरे से खारिज किया था। उन्होंने कहा था- "लोग कहते हैं कि मेरा कई लोगों से अफेयर था! लेकिन क्या किसी ने मुझे कभी किसी रेस्टोरेंट, कैफे या पार्टी में देखा? मैं हर महीने 30 दिन शूटिंग करती थी। मेरे पास वक्त ही कहां था? और अब ये भी कहा जा रहा है कि मैंने सिजान से पैचअप कर लिया है। क्यों करूं मैं ऐसा? मुझे उससे नफरत है!" श्वेता का कहना था कि उनका पूरा फोकस अपने काम पर था और ये सारी बातें सिर्फ अफवाहें थीं।
अब श्वेता के रिएक्शन का इंतजार
राजा चौधरी के इन नए आरोपों के बाद अभी तक श्वेता तिवारी की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। अब यह देखना बाकी है कि वह इस पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं, या इस मुद्दे को नजरअंदाज करना ही सही समझती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












