राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में करण कुंद्रा को लोगों ने दी गंदी गालियां, एक्टर बुरी तरह परेशान
राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस के मामले ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर करण कुंद्रा को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। सरनेम एक जैसा होने के कारण कई लोगों ने करण कुंद्रा को ट्रोल किया है। साथ ही उनके साथ गलत बर्ताव भी किया है। करण कुंद्रा ने खुद इसका खुलासा किया है। आपको बता दें कि राज कुंद्रा को पुलिस ने बीते सप्ताह पोर्न फिल्म रैकेट के मामले में गिरफ्तार किया। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्मों को बनाने का भी आरोप लगाया गया है।
राज कुंद्रा के बारे में पूरी जानकारी लिए बिना ही लोग करण कुंद्रा को सोशल मीडिया पर अब्यूज करने लगे। करण कुंद्रा के लिए ये तब और अधिक परेशान करने वाला हो गया जब नाम के साथ पोर्नोग्राफी केस में करण कुंद्रा की तस्वीर का भी इस्तेमाल कुछ लोगों ने किया था। ये सारा मामला खड़ा हुआ है कुंद्रा सरनेम होने की वजह से। एक इंटरव्यू में करण कुंद्रा ने अपने साथ हुई इस घटना पर खुलासा किया है।

करण कुंद्रा ने बोला कि कुछ लोगों को लगा कि ये गलती से हुआ है। वहीं कुछ लोगों को लगा कि जिस पोर्नोग्राफी केस पर बात हो रही है, वह मैं ही हूं। कई लोगों ने तो मुझे गालियां भी देनी शुरू कर दी थी। कई लोगों ने मुझे टैग कर सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर भी किया था।
इस बीच मेरे फैंस ने भी प्रतिक्रिया देते हुए लोगों को बताया कि वो गलत इंसान को टैग कर रहे हैं। मेरे लिए ये मजाकिया भी था और परेशान करने वाला भी। फिलहाल अब करण कुंद्रा के नाम को लोगों ने इस मामले से दूर रखा है। गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा की गिरफ्तारी 19 जुलाई की रात को थी। राज कुंद्रा को 23 जुलाई तक हिरासत में रखा गया था। लेकिन फिर से इस तारीख को बढ़ाते हुए 27 जुलाई कर दिया गया है। पुलिस ने साफ किया है कि राज कुंद्रा के अश्लील फिल्म बनाने के मामले में उनके पास काफी सबूत हैं।


Click it and Unblock the Notifications