Raj Kundra ने The Traitors के लॉन्च इवेंट पर उड़ाया करण जौहर का मजाक? कहा-'नेपोटिज्म का फायदा...'

Raj Kundra On The Traitors: Prime Video का नया रियलिटी शो The Traitors इस महीने से स्ट्रीम होने जा रहा है। इस रियलिटी शो को होस्ट कर रहे हैं मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर, और इसमें पार्टिसिपेट कर रहे हैं 20 चर्चित सेलिब्रिटी, जिनमें से एक हैं बिजनेसमैन राज कुंद्रा।
राज कुंद्रा का गेम प्लान
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में राज कुंद्रा ने अपने गेम खेलने की प्लानिंग शेयर करते हुए कहा कि वह अपने रहस्यमय अंदाज और नेपो-पति होने का फायदा उठाएंगे। राज कुंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- "करण जौहर सर शो को होस्ट कर रहे हैं, तो मैं जरूर नेपो-हस्बैंड का कार्ड प्ले करूंगा!"
The Traitors India का कांसेप्ट क्या है?
20 सेलेब्रिटीज एक राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में रहकर टास्क्स करेंगे। शो में होंगे "Traitors" और "Faithfuls", जिनकी पहचान छिपी होगी। हर दिन कंटेस्टेंट्स को मिशन दिए जाएंगे और हर रात होगा एक एलिमिनेशन। राउंड टेबल मीटिंग में खिलाड़ी आपसी वोटिंग से तय करेंगे कि कौन गद्दार है।
The Traitors India Contestants List 2025
राज कुंद्रा, उर्फी जावेद, रफ्तार, करण कुंद्रा, जन्नत ज़ुबैर, जैस्मीन भसीन, एल्नाज़ नोरोज़ी, महीप कपूर, अंशुला कपूर, आशीष विद्यार्थी, लक्ष्मी मांचू, निकिता लूथर, मुकेश छाबड़ा, हर्ष गुजराल, पूरव झा, जान्हवी गौड़, साहिल सलाथिया, सूफी मोतीवाला, अपूर्वा मुखीजा, सुधांशु पांडे
The Traitors में क्या करेंगे राज कुंद्रा
राज कुंद्रा इस शो में केवल कंटेस्टेंट ही नहीं बल्कि एक सोशल गेमिंग स्ट्रैटेजिस्ट के रोल में भी दिखेंगे। उनका सीक्रेटिव मास्क और चुप रहने की आदत शायद उन्हें Traitors के गेम में गद्दार के रूप में लंबे समय तक छिपे रहने में मदद करे।
क्यों देखें The Traitors India?
एक अलग तरह का रियलिटी शो जो साइकोलॉजिकल गेमिंग, सस्पेंस और ट्रस्ट वर्सेज ट्रिक पर आधारित है। इस शो को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं, जिससे शो में होगा भरपूर ड्रामा और लगेगा टेंशन का तड़का। राज कुंद्रा जैसे कंट्रोवर्शियल सेलेब की मौजूदगी बना सकती है शो को और ज्यादा इंट्रेस्टिंग।


Click it and Unblock the Notifications