'जेठालाल' के बेटे ने दी गुड न्यूज़, बबीता जी को छोड़ अब इस हसीना के साथ करने जा रहे हैं...

Raj Anadkat New Show: टीवी का सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभा कर राज अनादकट घर-घर में काफी ज्यादा फेमस हो गए थे। पिछले कुछ दिनों पहले शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता के साथ राज अनादकट की अफेयर की खबरें सामने आ रही थी।बताया जा रहा था कि दोनों ने सगाई भी कर ली है।
हालांकि आपको बता दें कि राज अनादकट और मुनमुन दत्ता के अफेयर की खबरें सिर्फ अफवाह साबित हुई। अब खुद एक्टर ने अपने फैंस को एक गुड न्यूज़ दी है। उन्होंने अपने व्लॉग के जरिये फैंस को बताया कि उन्हें एक नया शो मिला है और ये हिंदी नहीं बल्कि एक गुजराती शो है, जिसको GEC चैनल पर दिखाया जाएगा।
राज अनादकट को इस नए शो में मशहूर अभिनेत्री सना अमीन शेख के साथ में रोमांस करते हुए देखा जाएगा। इस पर एक्टर ने कहा कि "मैं एक नए सफर के लिए बहुत ही ज्यादा उत्सुक हूं। मैं लीड किरदार निभाने जा रहा हूं और मुझे पता है कि आप सभी मुझे टीवी पर दोबारा देखने का इंतजार कर रहे थे।"
इसी के अलावा आपको बता दें कि राज अनादकट ने आगे कहा कि "मैं अब थोड़ा एक्साइटेड हूं और थोड़ा सा नर्वस भी हूं। मैंने शो को साइन कर लिया है और मैं मॉक शूट भी दिया है। सेट पर भी जा चुका हूं। व्लॉग के जरिए मैं आपको वहां की झलक भी साझा करूंगा। मैं आपका प्यार और सपोर्ट चाहता हूं, जैसा आपने मेरे पहले वाले किरदार को दिया।"
राज अनादकट ने आगे कहा कि यह बहुत ही एक्साइटिंग जर्नी होने वाली है और मैं सेट पर इस पल को सेलिब्रेट करने के लिए मिठाई भी लेकर जा रहा हूं। गुड़ी पड़वा के अवसर पर उन्होंने इस शो को साइन किया। इससे पहले तारक मेहता शो में उन्होंने 5 साल तक जेठालाल के बेटे टप्पू का किरदार निभाया।


Click it and Unblock the Notifications











