राहुल वैद्य और दिशा परमार की बेटी की पहली झलक आई सामने, फोटो देख फैन्स बोले- कितनी क्यूट है...

 Rahul Vaidya

Rahul Vaidya's disha parmar daughter navya face reveal: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दिशा परमार और सिंगर कंपोजर राहुल वैद्य आए दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। जब से राहुल वैद्य बिग बॉस के घर का हिस्सा बने हैं तब से ही फैन्स उनके बारे में हर बात जानने के उत्साहित रहते हैं। राहुल वैद्य ने दिशा परमार को बिग बॉस के घर में प्रोपज किया था और घर से निकलते है 16 जुलाई साल 2021 में दिशा से शादी कर ली थी। वहीं शादी के 2 साल के बाद दिशा परमार ने प्रेग्नेंसी की भी घोषणा की थी। पिछले साल यानी कि 20 सितंबर 2023 को दिशा ने बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने नव्या रखा था।

एयरपोर्ट पर किया बेटी का चेहरा रिवील
दिशा परमार ने कभी भी बेटी की चेहरा मीडिया में रिवील नहीं किया था। उनके हर फैन्स की इच्छा थी कि कब दिशा और राहुल की बेटी का चेहरा देखने को मिलेगा। वहीं अब फैन्स का इंतजार खत्म हो गया है। हाल ही में दिशा परमार और राहुल वैद्य ने बेटी नव्या का चेहरा एयरपोर्ट पर रिवील किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नव्या ने सफेद और पिंक कलर का जंप सूट पहना है। सिर पर बैंड लगाए हुए नव्या काफी क्यूट नजर आ रही हैं।

फैन्स ने जमकर की तारीफ
नव्या की जैसे ही तस्वीर सामने आई है फैन्स तो बेटी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा क्या बात है बेटी बहुत ही क्यूट है तो वहीं दूसरे ने कहा सो स्वीट नजर ना लगे बेटी को। बता दें कि नव्या की तारीफ में फैन्स ने कमेंट बॉक्स भर दिया है। राहुल और दिशा लंबे समय से प्लान कर रहे थे नव्या का चेहरा रिवील करने के लिए, लेकिन अब बेटी के जन्म के 5 महीने बाद कपल ने बेटी का चेहरा रिवील किया है।

More from Filmibeat

Read more about: rahul vaidya disha parmar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X