वैलेंटाइन डे पर राहुल वैद्य को मिलेगा स्पेशल गिफ्ट, दिशा परमार की Bigg Boss 14 में रोमांटिक एंट्री !
बिग बॅास 14 के शुरू होने के साथ राहुल वैद्य ने खास मौका देखकर दिशा परमार को पूरे देश के सामने शादी के लिए प्रपोज कर दिया। शो छोड़ने तक वह दिशा परमार के जवाब का इंतजार करते रहे। फिर वह शो छोड़कर चले भी गए। वापस लौटने के साथ विकास गुप्ता से लेकर जैस्मिन भसीन और उनकी मां भी दिशा परमार का स्पेशल मैसेज राहुल तक पहुंचाने आयीं। लेकिन खुद शो में कभी दिशा परमार नहीं आयीं।
यहां तक कि इस वक्त जब सभी कंटेस्टेंट के लिए कोई नाम कोई सपोर्ट करने के लिए घर के भीतर मौजूद है। राहुल के लिए दिशा फिर भी नहीं आयीं। दिशा का ये मानना था कि उनके आने से राहुल वैद्य की गेम कमजोर हो जाएगी। फिलहाल ऐसा मालूम होता है कि फैंस और राहुल दोनों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। इस रविवार को वैलेंटाइन डे के मौके पर दिशा परमार की एंट्री शो में हो सकती है।

ई टाइम्स की रिपोर्ट अनुसार दिशा परमार वैलेंटाइन डे के मौके पर राहुल वैद्य के लिए सरप्राइज लेकर आने वाली हैं। दिशा परमार बिग बॅास हाउस में आयेंगी। लेकिन वो केवल एक स्पेशल एपिसोड के लिए ही शो में आयेंगी। जहां पर दोनों की रोमांटिक डेट और साथ के कुछ घंटों को टेलीकास्ट किया जाएगा।
देखना ये होगा कि दिशा परमार को देखकर राहुल वैद्य का रिएक्शन क्या होगा? गौरतलब है कि जब राहुल खुद शो छोड़कर गए थे तब उनकी बाहर दिशा से मुलाकात हुए थी। इस तरह बिग बॅास के मंच पर दोनों को साथ देखना राहुल वैद्य के फैंस के लिए भी प्यार वाले दिन का बेहद प्यारा गिफ्ट होने वाला है।
राहुल वैद्य और दिशा परमार के बीच का रोमांस इस वीक को लाइमलाइट में ला देगा। ये भी बताया जा रहा है कि इस वीक एजाज खान की भी एंट्री हो सकती है। फिनाले होने में केवल कुछ दिन का समय बचा हुआ है। जल्द बिग बॅास 14 के विनर का नाम सामने आएगा।


Click it and Unblock the Notifications












