राहुल वैद्य की पत्नी दिशा परमार ने प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, लोगों ने बोला चेहरे पर मां बनने का ग्लो

टीवी की दुनिया के लोकप्रिय कपल राहुल वैद्य और दिशा परमार जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। इसकी वजह यह है कि हाल ही में दिशा परमार को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। जहां पर दिशा परमार ने ओवरसाइज शर्ट पहन रखा था। यहां पर दिशा परमार अपने पति राहुल वैद्य के साथ आयी थीं। दिशा परमार को ओवरसाइज शर्ट में देखने के बाद हर कोई इस बात का अंदाजा लगाने लगा कि क्या सच में एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं।

इस शर्ट में दिशा परमार की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। लोगों का कहना है कि बेबी बंप को छिपाने के लिए दिशा परमार ने ओवरसाइज ड्रेस पहन रखी है। साथ ही लोगों को दिशा परमार के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी दिखाई दे रहा है। वैसे दिशा परमार इन दिनों लगातार अपने लोकप्रिय टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 की शूटिंग कर रही हैं।

Disha Parmar, Rahul Vaidya,

प्रिया की भूमिका में दिशा परमार और राम की भूमिका में नकुल मेहता की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि जैसे ही दिशा परमार के प्रेग्नेंट होने की खबर फैलने लगी तो एक्ट्रेस को सफाई देने के लिए सभी के सामने आना पड़ा।

दिशा परमार ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट पर लिखा

दिशा परमार ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट पर लिखा

दिशा परमार ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा है। दिशा परमार ने इस पोस्ट के जरिए यह साफ कर दिया कि उनके मां बनने की खबर केवल अफवाह है। दिशा ने लिखा है कि आज के बाद कभी भी ओवरसाइज शर्ट पहनकर बाहर नहीं जाऊंगी। मेरा यह पोस्ट उन लोगों के लिए है जो ये जानने के लिए एक्साइटेड है। मैं उन्हें बता दूं कि मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं।

दिशा परमार और राहुल की जोड़ी

दिशा परमार और राहुल की जोड़ी

दिशा ने इस पोस्ट के साथ हंसता हुआ इमोजी भी शेयर किया है। आपको बता दें कि बिग बॅास 14 से बाहर आने के बाद राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी की खबर भी आना शुरू हो गई थी। दोनों ने धूमधाम से पिछले साल 16 जुलाई को शादी की।

दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज

दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज

राहुल वैद्य ने बिग बॅास 14 को घर में ही दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज किया था। दिशा परमार से मिलने और उनका जवाब जानने के लिए राहुल वैद्य ने बिग बॅास 14 शो छोड़ भी दिया था। बाद में उन्होंने फिर से एंट्री ली और दर्शकों का दिल जीत लिया।

दिशा और राहुल की अभी माता-पिता बनने की प्लानिंग नहीं

दिशा और राहुल की अभी माता-पिता बनने की प्लानिंग नहीं

शादी के बाद दिशा और राहुल अपने काम में बिजी हैं। दिशा परमार बड़े अच्छे लगते हैं में लीड भूमिका में हैं और राहुल वैद्य का फोकस म्यूजिक वीडियो पर है। दिशा और राहुल इस समय अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X