..................... राहुल वैद्य की शादी, दुल्हन दिशा परमार दिखीं स्टाइलिश,गर्ल गैंग के साथ की बैचलर्स पार्टी Rahul Vaidya wedding Bride Disha parmar stylish bachelorette party video with her gang - Hindi Filmibeat

शादी से पहले दुल्हन दिशा परमार की स्टाइलिश बैचलर्स पार्टी, Photo देख राहुल वैद्य फिदा- मेरी दुल्हन

एक तरफ राहुल वैद्य खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के कारण चर्चा में हैं। वहीं दूसरी तरफ 16 जुलाई को राहुल वैद्य और दिशा परमार शादी करने जा रहे हैं। शादी की तैयारी को लेकर दिशा परमार और राहुल वैद्य बेहद उत्साहित हैं। बिग बॅास 14 के दौरान ही राहुल वैद्य ने दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।

राहुल वैद्य इस वीक के अंत तक दिशा परमार को अपनी दुल्हन बनाकर ले जायेंगे। इससे पहले राहुल वैद्य और दिशा परमार अपने दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी कर चुके हैं। इसका एक वीडियो सामने आया है। जहां पर दिशा परमार ने अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलरेट पार्टी का शानदार तरीके से बनाया। ब्राइड टू बी टैग के साथ दिशा परमार दुल्हन बनने से पहले अपनी इस यादगार रात में काफी ग्लैमरस दिखाई दीं।

Disha Parmar

दुल्हन बनने की खुशी इस वीडियो में दिशा परमार अपने दोस्तों के साथ साझा करते हुए दिखाई दे रही हैं। जहां पर इस पूरे कमरे को आलीशान तरीके से सजाया गया था। ब्लैक रंग के टॅाप और ब्लू जींस के साथ दिशा परमार का ग्लैमर उनकी इसके दिन को और भी खास बना रहा है।

दिशा परमार ने खुद इसकी खास तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जहां पर दिशा ने अपनी गर्ल गैंग को टैग करते हुए लिखा है आए लव यू GIRLS। इन तस्वीरों को देखने पर लगता है कि पार्टी और डांस के साथ दिशा परमार ने ढेर सारी मस्ती भी की है। दिशा के फैंस ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है उफ्फ ये दुल्हन। वहीं राहुल वैद्य भी कमेंट करने से पीछे नहीं हटे हैं। उन्होंने दिशा की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है मेरी दुल्हन। जैस्मीन भसीन के साथ लाखों लोगों ने दिशा की इस शादी के पहले की स्पेशल पार्टी पर अपना प्यार बरसाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X