'हबीबी वेलकम...' दुबई की बाढ़ में फंसे राहुल वैद्य, हाथ में जूते लेकर पार किया रास्ता, वीडियो वायरल

बारिश में आपने अक्सर देखा होगा कि सपनों की नगरी मुंबई में पानी पानी हो जाता है। हर जगह इतना जलभराव होता है कि लोग परेशान हो जाते हैं। लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जो कि हैरान करने वाला है।
वीडियो में आपको सिंगर राहुल वैद्य नजर आएंगे जो कि हाथ में जूते लेकर पानी के बीचों बीच से जाते हुए नजर आने वाले हैं। ये वीडियो मुंबई का नहीं बल्कि दुबई का है। जी हां, सिंगर के घुटनों तक पानी से गुजरते हुए एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड पापराज़ो विरल भयानी द्वारा साझा किए गए वीडियो में, राहुल को अपने दाहिने हाथ में अपने सफेद स्नीकर्स पकड़े हुए देखा जा सकता है, दुबई जैसे शहर में वो भारी बारिश के बाद घुटनों तक गहरे पानी में चलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कुछ समय से लगातार सऊदी अरब में बारिश हो रही है और लोग इससे हैरान हैं।
राहुल वैद्य ने किया पोस्ट
इस वीडियो को खुद राहुल ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर पोस्ट किया था। वायरल भयनी ने इस वीडियो कि साथ लिखा था, "राहुल वैद्य को पहली बार दुबई की बारिश का अनुभव हुआ। दुबई भारी बारिश का सामना कर रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं और उनके ढेरों मजेदार कमेंट्स सामने आ रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि दुबई हमेशा अपना खूबसूरती और साफ सफाई के लिए जाना जाता है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
दुबई का ये हाल देखकर लोग सोशल मीडिया पर मजे रहे हैं। एक ने लिखा है, "सेलिब्रिटी का दुबई में ये हाल है फिर तो हम इंडिया में ही अच्छे हैं।" ए ने कहा, "मुंबई सबसे अच्छी है।" एक का कहना है, ''ये लोग मुंबई से कितना दूर चले जाएंगे लेकिन मुंबई इनसे दूर नहीं रहेगा।'' एक ने लिखा, ''तथाकथित विकसित देश।'' एक ने लिखा, ''मुंबई वालों के लिए ये नॉर्मल है।'' एक ने लिखा, ''मंदिर बनने के बाद से बारिश हो रही है।'' इस तरह से लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications