राहुल वैद्य पर मेहरबान हुए सलमान खान, दे डाला इतना मंहगा तोहफा, सिंगर ने कहा शुक्रिया!
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो जब भी किसी पर मेहरबान होते हैं तो हद पार कर देते हैं। इसके अलावा वो अपन दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। यही कारण है कि वो अपने करीबियों को लिए कुछ ऐसा कर जाते हैं जो कि हर किसी को चौंकाने वाला होता है। इस बार सुपरस्टार सलमान खान अपने एक करीबी को खास तोहफा दिया है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब उन्होने कोई मंहगा तोहफा किसी को दिया हो।
अक्सर वो ऐसा करते नजर आते रहे हैं। इस बार सलमान खान बिग बॉस के एक एक्स कंटेस्टेंस पर मेहरबान हुए हैं और वो सिंगर राहुल वैद्य। बिग बॉस 14 के फाइनलिस्ट राहुल वैद्य को सलमान खान ने एक साईकिल गिफ्ट की है जो कि बीइंग ह्यूमन की है।

इस इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत लगभग 55 हजार रुपए बताई जा रही है। बता दें कि इस गिफ्ट को पाने के बाद राहुल वैद्य ने तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होने भाईजान को शुक्रिया भी कहा है।
राहुल लिखते हैं कि.. 'आखिरकार सलमान खान द्वारा गिफ्ट की हुई ई-बाइक चलाई। यह अनुभव शानदार रहा और मुझे बाहर आकर कार्डियो करना पसंद है।'
राहुल की इस तस्वीर के सामने आने के बाद ये काफी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस सलमान खान की तारीफ कर रहे हैं। कोई बड़ी बात नहीं है कि राहुल आने वाले समय में सलमान खान के लिए गाते भी नजर आएं।


Click it and Unblock the Notifications