राहुल वैद्य को क्यों मिल रही हैं मारने की धमकियां? इस गाने के रिलीज के बाद मचा बवाल!

गायक राहुल वैद्य जब से बिग बॉस का हिस्सा बने हैं वो काफी चर्चा में रहते हैं और आज उनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार हो चुकी है। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा हुआ है जो कि शायद उनको और उनके फैंस को पसंद नहीं आने वाली है। दरअसल इस वक्त राहुल वैद्य को कई तरह की धमकिया मिल रही हैं और इसका कारण है उनका हालिया रिलीज गाना जिसका टाइटल है 'गरबे की रात।' इस गाने में उनके साथ अभिनेत्री निया शर्मा भी नजर आईं हैं।

बता दें कि इस गाने के बाद गुजरात के एक वर्ग ने गीत में पूजे जाने वाले श्री मोगल मां के उल्लेख पर नाखुशी व्यक्त की है। इसके बाद से लगातार राहुल वैद्य को कई तरह से मैसेज और कॉल और रहे हैं जिसका खुलासा राहुल वैद्य के प्रवक्ता के द्वारा किया गया है।

rahul vaidya, nia sharma, राहुल वैद्य, निया शर्मा

सिंगर के प्रवक्ता का कहना है कि.. 'हां, ये सच है कि ये मैसेज और कॉल कल रात से ही आ रहे हैं, राहुल वैद्य को मारने के मैसेज इसमें शामिल हैं, यहां तक ​​कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने या उन्हें गिरफ्तार करने के बारे में भी धमकियां आ रहीं हैं।

हम स्पष्ट करना चाहते हैं हमारे द्वारा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे कोई काम नहीं किया गया है। लेकिन हम ये समझते है कि किसी की भावनाएं आहत हुईं हैं तो हम इसको सही करने की दिशा में काम कर रहे हैं।'

राहुल वैद्य की तरफ से ये रिएक्शन आया है और लगातार खबरों में ये बयान बना हुआ है। बता दें कि राहुल वैद्य को बिग बॉस में काफी पसंद किया गया है और उन्होने बेहतरीन गेम खेला था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X